.
Unaउपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा, विभागों को सौंपे...

उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा, विभागों को सौंपे दायित्व

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ऊना ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को डीआरडीए बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने बताया कि 15 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ऊना के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, परेड की सलामी लेंगे तथा जिलावासियों को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व वे एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

उन्होंने बताया कि समारोह में पुलिस एवं होमगार्ड की टुकड़ियों के साथ एनसीसी, एनएसएस तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मार्चपास्ट में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं नाट्य दलों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

सामाजिक सरोकारों और जनकल्याणकारी योजनाओं की झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा सामाजिक संदेशों एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना, राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, कैच द रेन, कृषि एवं बागवानी विभाग तथा डीआरडीए की योजनाएं शामिल रहेंगी।

तिरंगे की फसाड लाइटिंग से सजेंगे प्रमुख स्थल

राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में मिनी सचिवालय ऊना भवन, रामपुर पुल तथा एमसी पार्क को तिरंगे की फसाड लाइटिंग से आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। इससे जिला मुख्यालय में देशभक्ति और उत्सव का माहौल परिलक्षित होगा।

ईट राइट मेले की तर्ज पर लगेंगे स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों के स्टॉल

स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समारोह स्थल पर ईट राइट मेले की तर्ज पर स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें विभिन्न सरकारी विभागों के साथ स्वयं सहायता समूह भी भागीदारी करेंगे। स्टॉलों पर प्राकृतिक एवं स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों के प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जाएगी।

समारोह के दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त ने जिले के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में भाग लेकर राष्ट्रीय पर्व को सामूहिक उत्साह, गौरव एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाने का आह्वान किया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ, अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल, सहायक आयुक्त विनय मोदी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोम लाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: बच्ची चुराने के मामले में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के मॉडल हाउस इलाके से एक व्यक्ति...

कैबिनेट मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए किया विशेष दौरा

चंडीगढ़/पठानकोट: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में चल रहे...

पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

चंडीगढ़/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करते हुए...

Punjab News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मां का आया बयान, पुलिस प्रशासन से की ये मांग, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में साढ़े 18 साल की एक युवती का 4 युवकों की ओर से गैंगरेप किया गया था।...

Jalandhar News: डीसी व पुलिस कमिश्नर ने सोढल मंदिर में टेका माथा, मेले की तैयारियों का लिया जायजा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में 25 सितंबर को मनाए जाने वाले श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर जिला प्रशासन ने...

Jalandhar News: बच्ची चुराने के मामले में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के मॉडल हाउस इलाके से एक व्यक्ति द्वारा बच्ची चोरी करने की अफवाह फैलने का मामला सामने...

कैबिनेट मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए किया विशेष दौरा

चंडीगढ़/पठानकोट: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में चल रहे विशेष विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री...