.
LudhianaPunjab News: एक्टिवा सवार 2 नौजवानों ने घर को लगाई आग, घर...

Punjab News: एक्टिवा सवार 2 नौजवानों ने घर को लगाई आग, घर का गेट किया बंद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के भाई हिम्मत सिंह इलाके में एक्टिवा सवार 2 नौजवानों ने एक घर के बाहर खड़ी वरना कार को आग लगा दी। घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, ताकि परिवार के सदस्य बाहर न निकल सकें। जिसके बाद कार का शीशा तोड़कर उसमें पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए कार मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि घटना के समय उनका पूरा परिवार घर के अंदर मौजूद था। आरोपियों ने बाहर से दरवाजे पर ताला लगा दिया था, जिससे परिवार के सदस्य तुरंत बाहर नहीं निकल सके।

कार मालिक अनुसार, गाड़ी की कीमत करीब 7 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि उन्हें किसी पर शक नहीं है। परिवार किराए के मकान में रहता है और घटना के बाद खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। मामले की शिकायत दुगरी थाने में दी गई है। गनीमत रही कि कार में कोई जरूरी सामान नहीं था। बदमाश करीब 10 मिनट तक मौके पर रहे। जैसे ही उन्हें आग लगने का पता चला वो छत से नीचे आए। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची। मनप्रीत ने कहा कि हमे मारने के इरादे से यह वारदात की गई। घर में उनकी पत्नी और छोटा बच्चा भी मौजूद था।

अगर आग किसी अन्य हिस्से तक पहुंचती या कार में विस्फोट होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एक्टिवा सवार दो युवक देर रात घर के बाहर पहुंचे। उन्होंने पहले मुख्य दरवाजा बाहर से बंद किया और फिर कार का शीशा तोड़कर उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कुछ ही देर में कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। कार जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच शुरू, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में करीब 35 वर्षीय युवक का शव...

ऊना पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, छह वाहनों के चालान, 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ...

ऊना में घर के बाहर खड़ी कार को लगाई आग, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया

ऊना,सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के तहत पुलिस थाना सदर ऊना...

Haryana News: शिक्षा मंत्री ने जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की

16 शिकायतों की सुनवाई करते हुए 8 मामलों का...

Punjab News: सरपंच व पंचायत सदस्यों सहित सैकड़ों लोग BSP में शामिल, देखें वीडियो

होशियारपुरः आम आदमी पार्टी को उस समय झटका लगा,...

Punjab News: युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच शुरू, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस...

ऊना पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, छह वाहनों के चालान, 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 6 अगस्त 2026 को सख्त कार्रवाई...

ऊना में घर के बाहर खड़ी कार को लगाई आग, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया

ऊना,सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के तहत पुलिस थाना सदर ऊना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार को आग लगाने...

Haryana News: शिक्षा मंत्री ने जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की

16 शिकायतों की सुनवाई करते हुए 8 मामलों का मौके पर ही किया समाधान चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल...