फगवाड़ाः शहर में राज गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। घटना की सूचना गेस्ट हाउस कर्मियों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए हैदराबाद निवासी राजा ने बताया कि वह गेस्ट हाउस में काम कर रहे है। गेस्ट हाउस का मालिक करण है। गेस्ट हाउस निवासी ने कहा कि उनके पास देर रात 9.30 बजे एक ग्राहक आया और उसने अपने दस्तावेज जमा करवाए। इस दौरान कमरे का कारण पूछा तो ग्राहक ने बताया कि वह एडमिशन के लिए आया है।
राजा के अनुसार 10 बजे कमरे से नीचे आकर पिज्जे के ऑर्डर के लिए कहने लगा। जिसके बाद उसे पिज्जा देने के लिए जब गए तो ग्राहक ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद कर्मियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को मामले संबंधी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो देखा व्यक्ति ने सुसाइड किया हुआ था। मृतक 24 वर्षीय नवजोत सिंह पुत्र रेशम लाल निवासी गांव बिशुई, होशियारपुर के रूप में हुई है।
वहीं थाना प्रभारी अमनदीप कौर ने कहाकि उन्हें राज गेस्ट हाउसे से सूचना मिली थी कि व्यक्ति कमरे के लिए आया था और कुछ देर बाद व्यक्ति दरवाजा नहीं खोल रहा। घटना के दौरान जाकर देखा तो कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में नवजोत की मौत हो चुकी थी। घटना के दौरान नवजोत बेड पर लेटा हुआ मिला और उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो एक व्यक्ति गेस्ट हाउस में आता दिखा। पुलिस के अनुसार संदिग्ध मामला है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।