नई दिल्ली: Social Media पर आए दिन कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं पर कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को काफी पसंद आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता जा रहा है। इसमें एक बिल्ली अपने बच्चों तक पहुंचने के लिए बार-बार ऊंची दीवार पर चढ़ने की कोशिश करती दिख रही है। कई बार गिरने के बाद भी वह हार नहीं मानती। लगातार कोशिश करती रहती है। इस पल को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसको अब एक मां की ममता और हिम्मत की मिसाल के तौर पर बता रहे हैं।
आखिर क्या होता है पूरा मामला?
ऐसा बताया जा रहा है कि यह वीडियो चीन का है। वीडियो में एक बिल्ली अपने बच्चों तक पहुंचने के लिए ऊंची ईंटों की दीवार पर चढ़ने की कोशिश करती नजर आ रही है। दीवार काफी ऊंची थी जिसके कारण वह बार-बार फिसलकर नीचे गिर जाएगी परंतु फिर भी अपनी कोशिश नहीं छोड़ती। उसका असली मकसद किसी भी तरह दूसरी ओर पहुंचकर अपने बच्चों के लिए मिलना होता है।
बार-बार गिरी पर फिर भी दीवार पर चढ़ गई बिल्ली
वायरल वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि बिल्ली पूरी ताकत लगाकर दीवार पर चढ़ती है। कई बार तो ऊपर तक पहुंचने के करीब भी आती है परंतु बैलेंस बिगड़ने पर नीचे गिर जाती है। इसके बाद भी वो दोबारा कोशिश करती है। नीचे मौजूद कुछ लोग वहां पर उसकी सुरक्षा के लिए एक बड़ा कंबल पकड़कर खड़े भी रहते हैं परंतु बिल्ली यदि गिरे तो उसको चोट न लगे। इसके अलावा पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते भी दिख रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि लोग बचाव दल के पहुंचने का भी इंतजार कर रहे थे।
लोगों ने की बिल्ली की हिम्मत
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने बिल्ली की हिम्मत की तारीफ की है। कुछ यूजर्स का यह कहना है कि वो अपने बच्चों तक पहुंचने के लिए हार मानने के लिए भी तैयार नहीं थी। वहीं कुछ लोगों का यह कहना है कि मां का प्यार हर जीव में एक जैसा होता है और अपने बच्चों के लिए कोई भी मां हर मुश्किल का सामना कर सकती है।
सोशल मीडिया पर रिएक्शन आया सामने
वीडियो पर यूजर्स के अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी है। एक यूजर ने लिखा कि – ‘एक मां अपने बच्चों के लिए वॉरियर होती है’।

एक ने लिखा कि – ‘मां की ममता सच में हर डर और हर मुश्किल से बड़ी होती है’।

अन्य ने लिखा कि – ‘चीन के शिआन का ये वीडियो वाकई एक मां की मोहब्बत को दर्शाती है’।
