.
Himachalसड़क क्रॉस करते हुआ हादसाः थार की टक्कर से 7 फीट दूर...

सड़क क्रॉस करते हुआ हादसाः थार की टक्कर से 7 फीट दूर गिरा नौजवान, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मंडीः हिमाचल प्रदेश में पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर जोगेंद्रनगर उपमंडल के बीड़ रोड बाजार में सड़क क्रॉस करते समय नौजवान थार की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। दरअसल, थार की टक्कर से सड़क पार कर रहा युवक 7 फीट दूर उछलकर सड़क पर गिरा। घायल युवक की पहचान 18 वर्षीय प्रवीण कुमार, पुत्र कुलविंद्र, निवासी बीड़ के रूप में हुई है, जो जोगेंद्रनगर महाविद्यालय का छात्र है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

दरअसल, घटना के वक्त सड़क किनारे एक बस खड़ी थी। इस दौरान एक युवक बस की अगली साइड से निकलकर सड़क क्रॉस कर रहा होता है। तभी जोगेंद्रनगर साइड से आ रही थार गाड़ी प्रवीण को टक्कर मार देती है। इससे युवक 7 फीट दूर छिटक कर सड़क पर गिर जाता है। गनीमत यह रही कि टक्कर के बाद थार के ड्राइवर ने समय पर ब्रेक मार दी। ब्रेक नहीं लगती तो सड़क पर गिरा युवक गाड़ी के नीचे आ सकता था।

थार की टक्कर से प्रवीण के सिर और पैर में चोटें आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने उसी गाड़ी में बिठाकर बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसे उपचार दिया गया। डॉक्टरों ने उसका सीटी स्कैन, दूसरे टेस्ट और एक्सरे करवाया। डॉक्टरों ने युवक के चेकअप और प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी देकर घर भेज दिया। गनीमत रही कि इतना भयानक हादसा होने के बावजूद युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। लोग इसे करिश्मा ही मान रहे हैं। प्रशासन ने घटना के मद्देनजर आमजन से सड़क पर चलते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

चंडीगढ़ में सरकारी मकानों के दुरुपयोग करने पर होगी कार्रवाई, हरियाणा सरकार हुई सख्त

सरकारी मकान पाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को देना होगा स्वयं...

हरियाणा के राज्यपाल ने Rabinder Nath Tagore की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि

चंडीगढ़:हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शुक्रवार...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में Raj Guest House में नौजवान की मौत, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में राज गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों...

Punjab News: फेरबदल, पुलिस कमिशनर गुरप्रीत भुल्लर का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

अमृतसरः पंजाब पुलिस विभाग में फेरबदल देखने को मिला।...

चंडीगढ़ में सरकारी मकानों के दुरुपयोग करने पर होगी कार्रवाई, हरियाणा सरकार हुई सख्त

सरकारी मकान पाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को देना होगा स्वयं आवास में रहने का प्रमाण-पत्र चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ में...

हरियाणा के राज्यपाल ने Rabinder Nath Tagore की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि

चंडीगढ़:हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को लोक भवन में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान कवि...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में Raj Guest House में नौजवान की मौत, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में राज गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। घटना की...

Punjab News: फेरबदल, पुलिस कमिशनर गुरप्रीत भुल्लर का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

अमृतसरः पंजाब पुलिस विभाग में फेरबदल देखने को मिला। दरअसल, सरकार की ओर से जारी सूचि के अनुसार अमृतसर...