.
ChandigarhPunjab News: क्या होगा अकाली-भाजपा में गठबंधन, PM Modi से मिले सुखबीर...

Punjab News: क्या होगा अकाली-भाजपा में गठबंधन, PM Modi से मिले सुखबीर बादल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले सियासय गरमा गई है। वहीं इस सरगर्मी के बीच अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस बैठक के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या आगामी चुनाव को लेकर बीजेपी-अकाली दल गठबंधन की संभावना तलाश रही है। राज्य की सियासत में समय-समय पर बीजेपी और अकाली दल के बीच गठबंधन को लेकर अटकलें लगती रही है। सुखबीर बादल सुबह ही दिल्ली पहुंचे थे और उन्होंने पार्लियामेंट हाउस के अंदर पीएम मोदी से मुलाकात की।

दोनों नेताओं की इस मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति गर्मा गई है। वहीं पीएम मोदी से सुखबीर बादल की मुलाकात को लेकर अरविंद केजरीवाल ने तंज कसते हुए लिखा- ना ना करते प्यार तुम्ही से कर बैठे……तो क्या चन्दा चोर पार्टी और बेअदबी पार्टी का गठबंधन हो रहा है? पंजाब विधानसभा चुनाव में अब करीब 4 महीने का समय बचा है। ऐसे में इस मुलाकात को राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है और चुनाव से पहले अकाली दल व BJP गठबंधन की चर्चा है।

बता दें कि अकाली अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। भाजपा पिछले कई महीनों से अकेले चुनाव लड़ने की बात कह रही है और इसकी तैयारी का दावा भी कर चुकी है।

ऐसे में सुखबीर बादल और पीएम मोदी की मुलाकात से भाजपा-अकाली दल के पुराने गठबंधन की वापसी की चर्चा फिर शुरू हो गई है। बैठक का एजेंडा सामने नहीं आया है। दोनों दलों के भविष्य के रिश्तों पर नजर है। दशकों पुराना गठबंधन कृषि कानूनों के मुद्दे पर टूटा था, लेकिन अब वे कानून निरस्त हो चुके हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: फेरबदल, पुलिस कमिशनर गुरप्रीत भुल्लर का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

अमृतसरः पंजाब पुलिस विभाग में फेरबदल देखने को मिला।...

Jalandhar News: SIR मामला, मतदाता को जारी नोटिस पर DC का आया बयान, देखें Live

जालंधर, ENS: एसआईआर प्रक्रिया को लेकर वरजीत वालिया ने...

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की भेंट

शिमला: लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह...

Punjab News: फेरबदल, पुलिस कमिशनर गुरप्रीत भुल्लर का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

अमृतसरः पंजाब पुलिस विभाग में फेरबदल देखने को मिला। दरअसल, सरकार की ओर से जारी सूचि के अनुसार अमृतसर...

बच्चों को बचाने के लिए बार-बार दीवार पर चढ़ती दिखी बिल्ली, Users का आया Reaction, देखें वीडियो

नई दिल्ली: Social Media पर आए दिन कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं पर कुछ वीडियो ऐसे होते...

Punjab News: 6 बार के पार्षद प्रवीण सैनी बनें मेयर, सुरिंदर शिंदे सीनियर डिप्टी मेयर, देखें वीडियो

होशियारपुरः नगर निगम के मेयर, सीनीयर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की चयन आज शांतिपूर्ण ढंग से नेपरे चढ़ी।...

Jalandhar News: SIR मामला, मतदाता को जारी नोटिस पर DC का आया बयान, देखें Live

जालंधर, ENS: एसआईआर प्रक्रिया को लेकर वरजीत वालिया ने प्रेस वार्ता करके अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह...