.
PanchkulaHaryana News: 31 तक जमा करें प्रॉपर्टी टैक्स, 75 फीसदी ब्याज में...

Haryana News: 31 तक जमा करें प्रॉपर्टी टैक्स, 75 फीसदी ब्याज में मिलेगी छूट- नगर निगम आयुक्त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः नगर निगम ने शहर के सभी प्रॉपर्टी मालिकों से वर्ष 2010-11 से 2024-25 तक के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान कर सरकार द्वारा दी जा रही 75 प्रतिशत ब्याज की एकमुश्त छूट का लाभ उठाने की अपील की है। यह विशेष छूट योजना 31 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर टैक्स जमा कराने वाले उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 16 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक शहर के विभिन्न वार्डों एवं गांवों में प्रॉपर्टी टैक्स सुविधा एवं संशोधन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में नागरिक अपने प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित त्रुटियों का संशोधन कराने के साथ-साथ बकाया टैक्स भी जमा कर सकते हैं।

आयुक्त विनय कुमार ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को अधिकतम सुविधा प्रदान करते हुए स्वेच्छा से टैक्स जमा कराने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने सभी संपत्ति मालिकों से समय रहते अपना बकाया टैक्स जमा कर ब्याज में 75 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाने की अपील की।

उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम द्वारा ऐसे प्रॉपर्टी मालिकों की सूची तैयार की गई है जिन्होंने लंबे समय से हाउस टैक्स जमा नहीं कराया है। इन डिफॉल्टरों को लगातार नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों ने अब तक टैक्स का भुगतान नहीं किया है।

नगर निगम आयुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन डिफॉल्टरों ने अभी तक टैक्स जमा नहीं कराया है, उन्हें अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी यदि टैक्स का भुगतान नहीं किया जाता है तो नगर निगम अधिनियम के तहत उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रॉपर्टी मालिक की होगी।

नगर निगम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 से पहले अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर ब्याज में मिल रही विशेष छूट का लाभ उठाएं और किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचें।

मेयर पंचकूला शाम लाल बंसल का आया बयान
इस पूरे मामले में मेयर पंचकुला शाम लाल बंसल का कहना है कि लोगों को इस पूरे प्रॉपर्टी टैक्स में नगर निगम का साथ देना चाहिए। और जो प्रॉपर्टी टैक्स में डिफाल्टर है। उनके ऊपर जरूर करवाई होगी।

मेयर पंचकुला का कहना है। की टोटल पैसे का अभी 75 प्रतिशत जमा करवा दे वरना सबके ऊपर करवाई होगी। और उन्होंने कहा कि लोगों के प्रॉपर्टी टैक्स से शहर के विकास में भी मदद मिलती है। जिनमें उनको साथ देना चाहिए।

पानी और सीवरेज की जिम्मेदारी संभालेगा नगर निगम पंचकूला पंचकूला के मेयर ने बताया कि अब पानी और सीवरेज का काम नगर निगम पंचकूला संभालेगा जिनमें दिक्कत अभी कर्मचारियों को लेकर आ रही है। जल्द ही टेंडर करके पूरे कर्मचारी किए जायेंगे। सिस्टम ठीक होने में लगभग 10 दिन में काम शुरू कर दिया जाएगा और सीवरेज को लेकर लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। एक ही जगह लोग शिकायत कर पाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Katrina Kaif को ट्रोल करने वालों पर भड़की Parineeti Chopra, दिया करारा जवाब

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने इन दिनों फिल्मों...

Punjab News: MS बिट्टा ने ASI हरजीत सिंह के परिवार से मिलकर किया शोक व्यक्त, देखें वीडियो

पंजाब में शांति के लिए सभी राजनीतिक दलों को...

Mall Road पर कपल में मारपीट, महिला को मारी लातें

शिमलाः हिमाचल की राजधानी शिमला में एक कपल का...

Punjab News: थाने के बाहर बैठी CA का हंगामा, पति-सास पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः पुलिस चौकी बसंत एवेन्यू के बाहर महिला सीए...

Punjab News: DA को लेकर सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 1 सितंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को...

Katrina Kaif को ट्रोल करने वालों पर भड़की Parineeti Chopra, दिया करारा जवाब

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बना ली है। एक्ट्रेस अपना सारा समय बेटे...

Punjab News: MS बिट्टा ने ASI हरजीत सिंह के परिवार से मिलकर किया शोक व्यक्त, देखें वीडियो

पंजाब में शांति के लिए सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होने की जरूरत : बिट्टा अमृतसरः ऑल इंडिया एंटी-टेररिस्ट फ्रंट...

Mall Road पर कपल में मारपीट, महिला को मारी लातें

शिमलाः हिमाचल की राजधानी शिमला में एक कपल का मारपीट का वीडियो सामने आया है। शिमला मॉल रोड पर...

Punjab News: थाने के बाहर बैठी CA का हंगामा, पति-सास पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः पुलिस चौकी बसंत एवेन्यू के बाहर महिला सीए द्वारा हंगामा किया गया। दरअसल, महिला तनवी गुप्ता का पति...