.
Nationalभीषण सड़क हादसे में कुख्यात माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत,...

भीषण सड़क हादसे में कुख्यात माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत, 3 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झांसीः कुख्यात माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार झांसी जेल में बंद भाई अली अहमद से मिलने जा रहे अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसके दोस्त सोनू (अहजम) की भी जान चली गई, जबकि कार सवार 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भेजा। अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुबह-सुबह का वक्त था, जब आबान की कार डिवाइडर से टकराई। नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ और इस सड़क हादसे में अतीक के छोटे बेटे आबान की मौत हो गई। वह अपने बड़े भाई जो झांसी के जेल में बंद है, उससे मिलने जा रहा था। फिलहाल झांसी जिला प्रशासन इस मामले को अलग-अलग एंगल से देख रही है।

वहीं, झांसी के SSP ने बताया कि मारे गए माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत तेज रफ़्तार कार के डिवाइडर से टकराने के बाद हो गई। इस हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी जान चली गई। अतीक अहमद और उसके परिवार के ज्यादातर सदस्य या तो मारे जा चुके हैं, जेल में हैं या फिर फरार हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर आज अतीक का पूरा परिवार किस हाल में है? अतीक के 5 बेटे थे, अब कितने बचे? अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन के पांच बेटे थे। एक समय प्रयागराज में सबसे प्रभावशाली माने जाने वाले अतीक अहमद का परिवार अब पूरी तरह बिखर चुका है। दो बेटे जेल में हैं, दो बेटों की मौत हो चुकी है, पत्नी और अन्य महिला रिश्तेदार फरार हैं। केवल एक बेटा परिवार के साथ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Apeejay के MUN में भीड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, Video viral

जालंधरः महानगर के Apeejay में सभी स्कूली बच्चों के...

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

मंडी, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति...

Punjab News: 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ड्राइवर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे...

वाराणसी से पहुंची पावन कलश वंदन यात्रा, इसराना विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत

संत रविदास जी का संदेश विकसित, समरस और आत्मनिर्भर...

1 हजार रुपये के लिए पति बना पत्नी का कातिल, मारपीट में गई महिला की जान

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से एक बेहद दर्दनाक...

Jalandhar News: Apeejay के MUN में भीड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, Video viral

जालंधरः महानगर के Apeejay में सभी स्कूली बच्चों के लिये मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) आयोजित करवाई गई थी। इस...

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

मंडी, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति संतोषजनक शिमला: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री...

Punjab News: 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ड्राइवर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रफ्तार टूल्स एंड ट्रैवल...

वाराणसी से पहुंची पावन कलश वंदन यात्रा, इसराना विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत

संत रविदास जी का संदेश विकसित, समरस और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला - कृष्ण लाल पंवार चण्डीगढ़: संत शिरोमणि गुरु...