नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ कथित तौर पर कई बार यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार (19) युवक ने पुलिस हिरासत में अजीबो-गरीब मांगें रखी है। इस दौरान आरोपी ने जेल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करते मांग की कि उसे नाश्ते में पिज्जा, बेहतर भोजन, मुलायम बिस्तर और मच्छर भगाने की दवा उपलब्ध करवाने की मांग की है।
आपको बता दें ये मामला सोशल मीडिया से जुड़ा था। आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक फर्जी अकाउंट बनाया था, जिस पर उसने एक नाबालिग के साथ दोस्ती की और उसकी निजी तस्वीरें मांगी, जिस पर युवती ने भेज दी। इसके बाद आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देते युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी उसे होटल में बुलाता था और उसका यौन शोषण करता था। आरोप है कि आरोपी ने युवती को नागपुर के दिघोरी इलाके में किराए के कमरे के कई बार शोषण किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान निर्मय माधव पाखरे के रूप में की है। आरोपी ठाणे का रहने वाला है। उसने नाबालिग को नागपुर के किराए के मकान में 30 घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान उसके हाथ-पैर बांध दिए गए और उसके साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया गया।
2 अगस्त को लड़की के लापता होने के बाद परिजनों ने हुडकेश्वर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने किराए के मकान का दरवाजा तोड़कर लड़की को सुरक्षित मुक्त कराया।
पुलिस के मुताबिक लड़की के हाथ-पैर बंधे हुए थे। उसके शरीर पर करीब 20 चोटों के निशान मिले, जबकि कलाई और गर्दन पर चाकू से वार के घाव भी पाए गए। पीड़िता का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।