यूपीः कुख्यात माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो जाने की खबर सामने आई है। कार में चार-पांच लोग सवार थे, जो झांसी जेल में बंद बड़े भाई को मिलने जा रहे थे। मृतक की पहचान अतीक के छोटे बेटे अबान के रूप में हुई है। खबर मिल रही है कि कार हादसे में अबान के दोस्त अहजम की भी मौत हो गई। जबकि शेष बचे घायलों का इलाज चल रहा है।
हादसा पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। मामले की पुष्टि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने की है। उन्होंने बताया कि पूंछ क्षेत्र के ग्राम खिल्ली में सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत हुई है। साथ में उसके एक दोस्त सोनू की भी जान चली गई। तीनों घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
आपको बता दें अतीक अहमद के पांच बेटे है, जिसमें सबसे बड़ा बेटा उमर अहमद लखनऊ जेल में बंद है, दूसरा अली अहमद झांसी जेल में बंद है, तीसरा बेटा असद अप्रैल 2023 में झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है, चौथा अहजम बाहर है और पांचवें नंबर के बेटे अबान की आज एक्सीडेंट में मौत हो गई।