High Security मे श्री देवी तालाब मंदिर से बाहर निकले Vaneet Dhir
जालंधर (ens) : शहर के नॉर्थ हल्के की कमान मिलने के बाद मेयर वीनित धीर की ओर से निकाली गई शुकराना यात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के तीन दिन बाद एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट करते और ईंट-पत्थर चलाते दिखाई दे रहे हैं। झड़प के दौरान मौके पर अफरा-तफरी में सिक्योरिटी मेयर को मंदिर से बाहर ले जाती हुई दिखाई दे रही हैं।
वायरल सीसीटीवी फुटेज में पुलिस सुरक्षा कर्मी मेयर वीनित धीर को सुरक्षा घेरे में घटनास्थल से बाहर ले जाते नजर आ रहे हैं। मेयर के जाने के बाद भी दोनों गुटों के लोग एक-दूसरे पर ईंटों से हमला करते रहे और कुछ समय बाद मौके से फरार हो गए। घटना मंदिर परिसर में होने के बाद हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस कमिश्नर को मांगपत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
इस मामले में थाना नंबर-8 के एसएचओ साहिल चौधरी ने करीब 17 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि रविवार को मेयर वीनित धीर ने नॉर्थ हल्के में शुकराना यात्रा का आयोजन किया था, जिसमें आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेतृत्व सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए थे। यात्रा में शहर के दो चर्चित गुटों के सदस्य भी मौजूद थे, जिनके बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी।
इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए थे, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई थी।