.
PatialaPunjab News: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी हुई हादसे का शिकार, बच्ची की...

Punjab News: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी हुई हादसे का शिकार, बच्ची की माैत, 40 घायल, सेहत मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः संत ईशर सिंह राडा साहब वालों के जन्मदिवस पर माथा टेकने गुरुद्वारा आलोवाल साहिब जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप लोडेड गाड़ी हादसाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 40 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि 6 साल की बच्ची की मौत हो गई है। घायलों को सरकारी राजिंदरा अस्पताल, पटियाला और सीएचसी केंद्र, भादसों में भर्ती कराया गया है। यह हादसा पटियाला-भादसों रोड पर हुआ।

हादसे की जानकारी मिलने पर पटियाला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह घायलों का हाल जानने राजिंदरा अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री ने इमरजेंसी में भर्ती मरीजों का हाल पूछा और उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। वहीं सेहत मंत्री ने घायलों से भी बात की। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें सेहत मंत्री घायलों से हादसे को लेकर जानकारी ले रहे है और घायलों की सेहत को लेकर डॉक्टरों से बात कर रहे है।

वहीं महिला ने बताया कि हादसे में छोटी बेटी हादसे का शिकार हो गई। घटना के दौरान गाड़ी चालक से अचानक गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। महिला ने बताया कि सभी एक ही गांव के निवासी गाड़ी में मौजूद थे। इस दौरान मृतक की बच्ची से सेहत मंत्री ने दुख सांझा किया। गौरतलब है कि संत ईशर सिंह राडा साहिब वाले की जयंती हर साल 5 अगस्त को उनकी जन्मस्थली गांव आलोवाल में बड़े पैमाने पर मनाई जाती है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Apeejay के MUN में भीड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, Video viral

जालंधरः महानगर के Apeejay में सभी स्कूली बच्चों के...

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

मंडी, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति...

Punjab News: 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ड्राइवर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे...

वाराणसी से पहुंची पावन कलश वंदन यात्रा, इसराना विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत

संत रविदास जी का संदेश विकसित, समरस और आत्मनिर्भर...

1 हजार रुपये के लिए पति बना पत्नी का कातिल, मारपीट में गई महिला की जान

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से एक बेहद दर्दनाक...

Jalandhar News: Apeejay के MUN में भीड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, Video viral

जालंधरः महानगर के Apeejay में सभी स्कूली बच्चों के लिये मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) आयोजित करवाई गई थी। इस...

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

मंडी, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति संतोषजनक शिमला: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री...

Punjab News: 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ड्राइवर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रफ्तार टूल्स एंड ट्रैवल...

वाराणसी से पहुंची पावन कलश वंदन यात्रा, इसराना विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत

संत रविदास जी का संदेश विकसित, समरस और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला - कृष्ण लाल पंवार चण्डीगढ़: संत शिरोमणि गुरु...