ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनु ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश एवं जिला नेतृत्व से विचार-विमर्श के उपरांत कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से मती सुमन देवी को जिला महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि सुमन देवी लंबे समय से संगठन की निष्ठावान एवं सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं। संगठन के प्रति उनकी लगन, समर्पण और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला अध्यक्ष अनु ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि सुमन देवी अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगी तथा महिला मोर्चा को संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उन्होंने सुमन देवी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।