.
Haryana Govtधर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को विश्व पर्यटन स्थल को हब बनाने के लिए सरकार...

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को विश्व पर्यटन स्थल को हब बनाने के लिए सरकार ने तैयार की योजनाएंः विपुल गोयल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कर्मभूमि, धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य केंद्र है। राज्य सरकार का लक्ष्य इसे विश्वस्तरीय धार्मिक एवं पर्यटन हब के रूप में विकसित करना है। इसके लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) और शहरी स्थानीय निकाय विभाग को प्रतिष्ठित एजेंसी के माध्यम से समग्र विकास योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल मंगलवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व शहरी निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा भी उपस्थित रहे। कुरुक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एवं गीता ज्ञान को जन जन तक पहुंचाने के लिए कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुभव केंद्र को शुरू किया है। इसके अलावा, यहां सिख संग्रहालय और संत शिरोमणि रविदास धाम भी तैयार किया जा रहा है। ऐसे में यहां पर भगवान श्री कृष्ण का गीता ज्ञान, सिख गुरुओं के बलिदान, त्याग और संतों की शिक्षाओं का संगम एक साथ मिल सकेगा।

प्रदेश के पहले स्ट्रीट फूड हब को मिली मंजूरी, गीता जयंती से पहले होगी तैयार

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कुरुक्षेत्र में प्रदेश की पहली स्ट्रीट फूड हब को मंजूरी मिल गई है। इस स्ट्रीट फूड हब को गीता जयंती से पहले ही तैयार किया जाएगा। इसके अलावा,नगर परिषद थानेसर द्वारा शहर के 8 चौकों को महाभारत थीम पर जल्द ही विकसित किया जाएगा। गीता द्वार को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। जो नेशनल हाईवे से जाते हुए पूरा नजर आएगा।

खेल नीति से अब प्रदेश की विश्व में खिलाड़ियों वाले हरियाणा के नाम से बनी पहचान

स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम के साथ खाली पड़ी जमीन पर मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस हॉकी एस्ट्रोटर्फ बनाया जाएगा। खेलों को लेकर प्रदेश में सरकार ने ऐसी नीति तैयार की है कि पिछले 10 सालों में विश्व में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों वाला हरियाणा के नाम से पहचान बनाई है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में तिरंगा महोत्सव शुरू किया जा रहा है। हर विधानसभा में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 10 अगस्त से कुरुक्षेत्र से तिरंगा यात्रा की शुरुआत करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने कॉमनवेल्थ गेम में मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने खेलों को लेकर विशेष खेल नीति तैयार की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: इस इलाके में चली गोलियां, मचा हड़कंप, देखें Live

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी...

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय मदन जिंदल के निधन पर शोक जताया

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को गुरुग्राम...

Punjab News: पार्टी के भीतर उठ रही बगावती आवाजों पर राजा वडिंग ने कसा तंज, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और...

Punjab News: कांग्रेस के कार्यक्रम में पिस्तौल लेकर मंच पर पहुंचा युवक, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

फिरोज़पुरः जिले में कांग्रेस के बूथ-स्तरीय कार्यक्रम के दौरान...

Jalandhar News: इस इलाके में चली गोलियां, मचा हड़कंप, देखें Live

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर युवक ने चलाई गोली जालंधरः महानगर के...

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय मदन जिंदल के निधन पर शोक जताया

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को गुरुग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघ चालक (उत्तर क्षेत्र)...

Punjab News: पार्टी के भीतर उठ रही बगावती आवाजों पर राजा वडिंग ने कसा तंज, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल आज फ़िरोज़पुर पहुँचे। वे ज़िला...

Punjab News: कांग्रेस के कार्यक्रम में पिस्तौल लेकर मंच पर पहुंचा युवक, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

फिरोज़पुरः जिले में कांग्रेस के बूथ-स्तरीय कार्यक्रम के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पिस्तौल लेकर...