.
FazilkaPunjab News: कांग्रेस में कलह जारी, फिर कार्यक्रम में लगे चन्नी के...

Punjab News: कांग्रेस में कलह जारी, फिर कार्यक्रम में लगे चन्नी के नारे, वडिंग ने किया टिकट को लेकर ऐलान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फाजिल्काः पंजाब में कांग्रेस पार्टी में कलह लगातार बढ़ती जा रही है। दरअसल, प्रत्येक कार्यक्रम में दोनों गुटों के कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे है और दोनों गुटों की ओर से पोस्टर वार चल रहा है। कांग्रेस के हर बूथ कांग्रेस मजबूत कार्यक्रमों में चन्नी समर्थकों और राजा वड़िंग समर्थकों की आपसी गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को फाजिल्का में इसी मुहिम के तहत कार्यक्रम चल रहा है। चन्नी व शेर सिंह घुबाया गुट के समर्थक नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। इसके बाद जिला प्रधान बाहर आए और उन्होंने कांग्रेस नेताओं की पहचान की। चन्नी गुट के समर्थक अंदर गए। लेकिन उन्हें बैठने की जगह नहीं मिली।

मंच से राजा वड़िंग जिंदाबाद के नारे लग रहे थे तो चन्नी समर्थकों ने चन्नी व शेर सिंह घुबाया के नारे लगाने शुरू कर दी। दोनों के समर्थक आपस में उलझ गए। चन्नी समर्थकों का आरोप है कि उन्हें अंदर जाने से रोका जा रहा है। अब वो गैलरी में बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। इस बीच राजा वड़िग ने कहा कि एक परिवार को एक ही टिकट मिलेगा। एक टिकट मिलने के बाद दूसरी टिकट की तरफ न झांकें। इस बीच ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के ओबीसी विभाग ने एक अहम फैसला लिया है।

पार्टी हाईकमान ने पंजाब प्रदेश ओबीसी कांग्रेस की पूरी राज्य समिति को तत्काल प्रभाव से भंग (बर्खास्त) कर दिया है। इस फैसले के साथ ही ओबीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी के पद रद्द हो गए हैं। पार्टी के अनुसार, यह निर्णय पंजाब में ओबीसी सेल की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और सांगठनिक ढांचे को नए सिरे से मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। प्रभारी कंवरदीप सैनी ने बताया कि जल्द ही पंजाब के लिए नई राज्य कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी और नई समिति की घोषणा अलग से की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

अंब में 23 सितंबर को लगेगा बहु-विशेषज्ञ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर

मेडिसिन, शिशु, स्त्री रोग व हड्डी-जोड़ विशेषज्ञ देंगे परामर्श,...

Punjab News: मारपीट में घायल अर्शदीप की इलाज के दौरान मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिला के कस्बा बधनी कलां में 4 महीने...

हरियाणा के 250 पीएम श्री स्कूलों का होगा कायाकल्प – Mahipal Dhanda

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा...

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ

चंडीगढ़: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद...

हरियाणा में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सिंचाई, सड़कों, पेयजल आपूर्ति तथा...

अंब में 23 सितंबर को लगेगा बहु-विशेषज्ञ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर

मेडिसिन, शिशु, स्त्री रोग व हड्डी-जोड़ विशेषज्ञ देंगे परामर्श, विभिन्न स्वास्थ्य जांच की भी सुविधा ऊना,सुशील पंडित: आयुष विभाग, ऊना...

Punjab News: मारपीट में घायल अर्शदीप की इलाज के दौरान मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिला के कस्बा बधनी कलां में 4 महीने पूर्व गांव में हुए मामूली विवाद ने गांव के 23...

हरियाणा के 250 पीएम श्री स्कूलों का होगा कायाकल्प – Mahipal Dhanda

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के राजकीय स्कूलों के बुनियादी ढांचे...

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ

चंडीगढ़: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम-2026 का शुभारंभ किया...