जालंधर, ENS: सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में 2 दिन पहले नगर निगम के मेयर वीनित धीर की शुकराना यात्रा के दौरान मंदिर में ईंट पत्थर चलाने वाले बदमाशों के खिलाफ संत समाज और श्री तालाब मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से पुलिस कमिशनर दफ्तर में शिकायत दी गई। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह ने बताया कि पत्थरबाजी करने वाले दोनों पक्षों पर 307 का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं 17 लोगों को केस में नामजद किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में थाना 8 के प्रभारी को मुदई बनाया गया है।
इस घटना में शामिल लोगों के घरों पर दबिश दी गई, लेकिन घरों से भी दोषी फरार चल रहे है। उन्होंने कहाकि शहर में शांति बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन पवित्र स्थान पर घटना को लेकर पुलिस की जिम्मेदारी चार गुणा बढ़ जाती है। सीपी ने कहाकि इससे बड़ी धारा दोषियों पर नहीं लग सकती थी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव के सख्त निर्देश है कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में ना लिया जाए।
कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे में संत समाज को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी की ओर से यह दोनों पार्टियों पर पर्चा दर्ज किया गया है। वहीं संत समाज की ओर से दी शिकायत के आधार पर धाराओं में बढ़ौतरी की जाएगी। दरअसल, आज सीपी से मिलाकर शिकायत में मंदिर के अंदर पत्थरबाजी करने वाले बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई और मंदिर के अंदर सिक्योरिटी भी बढ़ाने की बात रखी थी। भारत साधू समाज की ओर से महंत बंसीदास ने कहा कि प्रसिद्ध शक्तिपीठ सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में हुई घटना निंदनीय हैं।