लुधियानाः सलेम टाबरी इलाके में एक पेट्रोल पंप पर बाइक आगे करने को लेकर हंगामा हो गया, जिस पर एक युवक ने दूसरे युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया है। जिसकी एक सीसीटीवी भी सामने आई है।
सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक में पेट्रोल डलवा रहा था। इस दौरान पीछे खड़ी बाइक वाले ने उसे बाइक आगे करने को कहा तो गाली-गलौज शुरू हो गई, जिस पर पंप वालों ने मामला शांत करवाया। लेकिन युवक इसके बाद भी टला नहीं। युवक ने गाली-गलौज के बाद आरोपी पर रॉड से हमला कर फरार हो गया। इस दौरान बाइक और अपनी पत्नी को वही छोड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
शुरुआती जांच में पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर आरोपी की पत्नी को अपने साथ थाने में ले गई। वहीं घायल को सिविल में एमएलआर निकलवाने के लिए बोला है। जिसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित ने बताया कि वह सुबह पेट्रोल डलवाने के लिए पंप पर पहुंचा था, जिस पर युवक के साथ हाथापाई हो गई। पीड़ित ने पुलिस मामले से आरोपी पर मामला दर्ज करने और इंसाफ दिलाने की मांग की है।