.
PhagwaraJalandhar के पड़ोसी जिले में गुंडागर्दी, युवक पर तेजधार हथियारों से हमला,...

Jalandhar के पड़ोसी जिले में गुंडागर्दी, युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः अड्डे से बर्गर लेने गए युवक पर देर रात तेजधार हथियारों से हमला हो गया। इस घटना में नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नौजवान को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल नौजवान की पहचान नवजोत पॉल निवासी गांव भाखड़ीयाणा के रूप में हुई है। परिजनों ने कहा कि नवजोत को उसकी बहन ने बाहर से बर्गर लाकर देने के लिए कहा था।

इस दौरान जब युवक नवजोत बाहर अड्डे से बर्गर लेने के लिए गया तो एक युवक ने उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान युवक बहुत ही गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक ने हमला करने वाले व्यक्ति का एक वीडियो भी बना लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावर हाथ में कृपाण लेकर जा रहा है। युवक को घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उसने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि हमारी इससे कोई पुरानी या गांव में रंजिश नहीं है। एक बार पहले कोई मामूली-सा झगड़ा जरूर हुआ था। हमला करने आया यह युवक गांव का भांजा बताया जा रहा है। इस सारे हमले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। परमजीत सिंह ने कहाकि उसके बड़े भाई पर युवक ने हमला कर दिया। इस दौरान उसे फोन आया है कि भाई पर नौजवानों ने हमला कर दिया।

घटना के बाद वह मौके पर पहुंचा तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। इस दौरान वह भाई को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल उपचार के लिए लेकर आ गए। घटना स्थल पर ठेके के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। लेकिन कोई पुलिस कर्मी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। पीड़ित के अनुसार 2 नौजवानों ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने कहाकि हमलावार के साथ कोई विवाद नहीं है, लेकिन जिन लोगों के साथ विवाद हुआ था, उक्त हमलावार उनके साथ रहता है। गुरजिंदर जिंदी और सेवा सिंह कंग से उनका विवाद चल रहा था। लेकिन उनकी दोनों के साथ भी कोई बड़ी रंजिश नहीं थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar सहित Punjab भर में आज भी बसों की हड़ताल, यात्री हुए बेहाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट...

कार ड्राइवर को दो दर्जन युवकों ने घेरकर किया हमला, तोड़े दोनों पैर

मोहालीः ढाकौली में एक कार ड्राइवर पर जानलेवा हमले...

पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में ED की Raid

चंडीगढ़ः सेक्टर 17 में पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन...

होटल में घुसकर मालकिन और उसकी बहन के साथ ASI ने की मारपीट, देखें CCTV

मोहाली: होटल मालिकन द्वारा पुलिस को महीना न देने...

Jalandhar सहित Punjab भर में आज भी बसों की हड़ताल, यात्री हुए बेहाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। ऐसे में...

कार ड्राइवर को दो दर्जन युवकों ने घेरकर किया हमला, तोड़े दोनों पैर

मोहालीः ढाकौली में एक कार ड्राइवर पर जानलेवा हमले की कथित घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।...

पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में ED की Raid

चंडीगढ़ः सेक्टर 17 में पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ED की टीम के अधिकारियों ने छापेमारी...

होटल में घुसकर मालकिन और उसकी बहन के साथ ASI ने की मारपीट, देखें CCTV

मोहाली: होटल मालिकन द्वारा पुलिस को महीना न देने पर मारपीट का मामला सामने आया है। होटल की मालकिन...