HoshiarpurPunjab News: कांग्रेस के बाद भाजपा में दिखी अंदरूनी कलह, सभी पदों...

Punjab News: कांग्रेस के बाद भाजपा में दिखी अंदरूनी कलह, सभी पदों से दिए सामूहिक इस्तीफे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह खत्म नहीं हुई कि अब भाजपा में भी यह अंदरूनी कलह देखने को मिल रही है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में चल रही गुटबाजी अब पूरी तरह से खुलकर सामने आ गई है। जिलाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर शुरू हुई खींचतान के बाद पार्टी के अंदरूनी हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री तीक्ष्ण सूद के करीबी माने जाने वाले सतीश बावा को हाल ही में जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, लेकिन बीते दिन पार्टी हाईकमान द्वारा उन्हें अचानक पद से हटाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के करीबी नितिन गुप्ता नन्नू को नया जिला अध्यक्ष बना दिया गया। इस फैसले के बाद तीक्ष्ण सूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी फैल गई। नाराजगी के विरोध में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री तीक्ष्ण सूद के नेतृत्व में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें पार्टी हाईकमान के खिलाफ तीखे तेवर दिखाए गए।

तीक्ष्ण सूद सहित मौजूदा जिला पदाधिकारियों ने ऐलान किया कि वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता या भाजपा को नहीं छोड़ रहे हैं, लेकिन अपने-अपने पदों से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे रहे हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी हाईकमान स्थानीय कार्यकर्ताओं और जमीनी नेताओं की बात सुनने को तैयार नहीं है। यहां तक कि जिले के वरिष्ठ नेताओं के फोन तक नहीं उठाए जा रहे हैं। तीक्ष्ण सूद ने कहा कि सतीश बावा के साथ किया गया बर्ताव पूरी तरह से धक्का है, जिसे कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 7वीं की छात्रा के साथ अध्यापक ने की गलत हरकत, परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के हल्का सुजानपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी...

राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया

पर्यावरण के प्रति सजग नागरिक तैयार करने में विश्वविद्यालयों...

HORC का पाटली-मानेसर-एमएसआईएल रेल लिंक संचालित

ट्विन टनल का 67 प्रतिशत निर्माण पूरा चंडीगढ़: हरियाणा ऑर्बिटल...

CM Saini की अध्यक्षता में हुई मीटिंग, डेवलेपमेंट प्लान पर किए गया विचार

चंडीगढ़: हरियाणा में भूमि के उपयोग, शहरी विकास और...

Punjab News: 7वीं की छात्रा के साथ अध्यापक ने की गलत हरकत, परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के हल्का सुजानपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव जुगियाल में एक सातवीं क्लास की छात्रा के...

राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया

पर्यावरण के प्रति सजग नागरिक तैयार करने में विश्वविद्यालयों की भूमिका पर बल दिया शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता आज एपीजी...

HORC का पाटली-मानेसर-एमएसआईएल रेल लिंक संचालित

ट्विन टनल का 67 प्रतिशत निर्माण पूरा चंडीगढ़: हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है।...

भाजपा का अभेद्य किला ढहा, इतने वोटों से प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा का चुनाव जीता

बिहार की रजनीति में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है। जहां, बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे...