Unaऊना को मिली 50 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, डिप्टी सीएम मुकेश...

ऊना को मिली 50 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आईएसबीटी ऊना से इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ, कहा– लोगों को मिलेगी सस्ती, आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा

ऊना :हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को आईएसबीटी ऊना से नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऊना जिला के लिए यह एक बड़ी सौगात है। सरकार ने ऊना के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसें देने का निर्णय लिया है। इससे पहले हरोली से बसों का संचालन शुरू किया गया था और अब ऊना से भी इन बसों की शुरुआत कर दी गई है।मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम ने बताया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए कुल 125 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें ऊना को 50, हमीरपुर को 35, देहरा को 10, बिलासपुर को 20 और नालागढ़ को 15 बसें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इन बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी तथा ट्रैफिक व्यवस्था भी अधिक सुचारू बनेगी।

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को ध्यान में रखते हुए ऊना बस अड्डे पर दो चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा रामपुर, हरोली, दुलैहड़ और अम्ब में भी चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। जहां-जहां आवश्यकता होगी, वहां अतिरिक्त चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य लोगों को सस्ती, आरामदायक और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी 10 दिनों के भीतर सभी नई इलेक्ट्रिक बसें पूरी तरह से नियमित संचालन में आ जाएंगी।

डिप्टी सीएम ने भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि पुराने ऊना बस स्टैंड को आधुनिक सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां मल्टीलेवल पार्किंग, मल्टीप्लेक्स, नगर निगम कार्यालय सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा ऊना में टायर री-ट्रेडिंग प्लांट स्थापित करने की दिशा में भी सरकार आवश्यक कार्रवाई कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, पर्यावरण हितैषी और आम लोगों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Commonwealth Games में हरियाणा का दम, 11 पदकों से दुनिया में गूंजा प्रदेश का नाम : Dr Arvind Sharma

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने...

संस्कृति मंत्रालय की राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता शुरू, युवा एवं विद्यार्थी बढ़-चढ़कर लेंगे भाग

चण्डीगढ़: संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति...

गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा एवं भावना से मना रही है पंजाब सरकार: Tarunpreet Singh Sondh

कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश भर में होने वाले आयोजनों की तैयारियों का लिया जायजा चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत...

Commonwealth Games में हरियाणा का दम, 11 पदकों से दुनिया में गूंजा प्रदेश का नाम : Dr Arvind Sharma

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 2...

संस्कृति मंत्रालय की राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता शुरू, युवा एवं विद्यार्थी बढ़-चढ़कर लेंगे भाग

चण्डीगढ़: संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता शुरू...

Jalandhar News: पंप पर पार्षद के भाई के हंगामे की CCTV आई सामने, दफ्तर में मचाया उत्पाद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के 120 फुटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार में 2 बार 300-300 रुपये का...