ChandigarhPU परिसर में छात्रा की मौत का मामले में 3 सदस्य टीम...

PU परिसर में छात्रा की मौत का मामले में 3 सदस्य टीम गठित, इतने दिनों में जाएगी रिपोर्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी शोधार्थी ज्योति की परिसर में हुई मौत मामले में यूटी प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट, यूटी चंडीगढ़ ने मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित की है। समिति को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। जांच में मौत के कारणों के साथ-साथ किसी भी स्तर पर हुई लापरवाही या जिम्मेदारी की भी पड़ताल की जाएगी।

जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जांच समिति की अध्यक्षता यूटी के समाज कल्याण निदेशक नवीन रत्तू (डेनिक्स) करेंगे। समिति में चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी (ट्रैफिक) लक्ष्य पांडे (डैनिप्स) और यूटी इंजीनियरिंग विभाग के डिवीजन-1 के कार्यकारी अभियंता (इलेक्ट्रिकल) गुरप्रीत सिंह बैंस सदस्य होंगे।समिति को घटना से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर यह पता लगाने की जिम्मेदारी दी गई है कि शोधार्थी की मौत किन हालात में हुई और इसके तत्काल एवं वास्तविक कारण क्या थे।

साथ ही यह भी देखा जाएगा कि किसी व्यक्ति, विभाग, एजेंसी, संस्था या विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की लापरवाही, चूक या जिम्मेदारी बनती है या नहीं। जांच केवल मौत के कारणों तक सीमित नहीं रहेगी। समिति को घटना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव प्रणाली और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की भी समीक्षा करने को कहा गया है। यदि सुरक्षा मानकों या रखरखाव में कोई कमी सामने आती है तो उसे भी रिपोर्ट का हिस्सा बनाया जाएगा। इसके अलावा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुधारात्मक और संस्थागत उपाय सुझाने की जिम्मेदारी भी समिति को सौंपी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

शर्मसार इंसानियतः सड़क किनारे प्लास्टिक के कट्टे में मिला नवजात

पानीपतः किशनपुरा के शिव नगर की गली-5 में सोमवार...

बेकाबू कार चालक का कहर, 8 वाहनों सहित 2 भाईयों को कुचला, देखें CCTV

हैदराबादः तेलंगाना के कर्मिका नगर में तेज रफ्तार का...

Punjab News: विधानसभा के मॉनसून सत्र में कांग्रेस का हंगामा, सबूत लेकर पहुंचे शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, देखें Live

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू हुआ। यह सत्र आज से 10 अगस्त तक चलेगा और भगवंत मान...

शर्मसार इंसानियतः सड़क किनारे प्लास्टिक के कट्टे में मिला नवजात

पानीपतः किशनपुरा के शिव नगर की गली-5 में सोमवार सुबह इंसानियत को झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने...

बेकाबू कार चालक का कहर, 8 वाहनों सहित 2 भाईयों को कुचला, देखें CCTV

हैदराबादः तेलंगाना के कर्मिका नगर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दरअसल, बोराबंडा इलाके में एलार किशोर...

शेर-ए-पंजाब T-20 लीग का मैच अब होगा और रोमांचक, खेलेंगे कई दिग्गज, देखें वीडियो

मोहालीः शेर-ए-पंजाब T-20 लीग का मैच अब और भी रोमांचक होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कई इंटरनेशनल...