Himachal Govt
Lifestyleचेहरे पर आएगा नैचुरल निखार मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 4...

चेहरे पर आएगा नैचुरल निखार मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लाइफस्टाइल: बिजी शैड्यूल के चलते काफी लोग अपनी स्किन केयर करनी भूल जाती हैं। महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स स्किन को खराब भी कर सकते हैं। ऐसे में काफी लोग इन दिनों आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में सबसे पहले शामिल है मुल्तानी मिट्टी। मुल्तानी मिट्टी सिर्फ आपके चेहरे की रौनक ही नहीं बढ़ाती बल्कि स्किन को तरोताजा भी रखती है। भारतीय घरों में भी नानी-दादी के नुस्खों में सालों से इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह आपकी त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल, धूल-मिट्टी और गंदगी को साफ करने में मदद करेग। यदि आप इसमें कुछ नैचुरल चीजें मिक्स करके मिलाएंगे तो इसका असर और भी अच्छा होगा। यह त्वचा का नैचुरल ग्लो बनाए रखने में मदद करेगी।

दही और मुल्तानी मिट्टी

यदि आपके चेहरे पर ड्राइनेस, बेजान या फिर टैनिंग हो गई है तो आप मुल्तानी मिट्टी में ताजा दही मिलाकर लगा सकते हैं। यह आपके चेहरे के लिए फायदेमंद साबित होगा। इस फेस पैक में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 से 2 चम्मच ताजा दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करके सामान्य पानी से धो लें।

मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल

यदि आपकी त्वचा सॉफ्ट है और आपको धूप के कारण जलन महसूस होती है तो मुल्तानी मिट्टी में ताजा एलोवेरा जेल लगाएं। यह फायदेमंद रहेगी। 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1-2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसको 10 मिनट तक चेहरे पर लगाकर पानी से मुंह धो लें। इससे आपकी त्वचा को ठंडक मिलेगी।

गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाएं। इसके लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 से 4 चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पोस्ट को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं और लगभग 10-15 मिनट ठंडे पानी से धो लें। यह फेस पैक चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को नियंत्रित करके त्वचा को गहराई से साफ करेगा।

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी

चेहरे को निखारने के लिए मुल्तानी मिट्टी में एक चुटकी हल्की और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं। इस मिश्रण को 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। इसके बाद सामान्य पानी से धो लें। हल्दी अपनी एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीमाइक्रोबियल गुणों के लिए जानी जाती है। मुल्तानी मिट्टी से अतिरिक्त तेल और गंदगी हटाने में मदद करती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

LTC के लिए कर्मचारियों, पेंशनरों को ब्लॉक अवधि में करना होगा दावा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को एलटीसी...

Punjab News: Highway पर Truck और PunBus की टक्कर में एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे तरनतारनः जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित...

स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार स्वास्थ्य...

LTC के लिए कर्मचारियों, पेंशनरों को ब्लॉक अवधि में करना होगा दावा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को एलटीसी का लाभ लेने के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन...

Punjab News: Highway पर Truck और PunBus की टक्कर में एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे तरनतारनः जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा बंडाला के पास सड़क किनारे खड़े रेत से भरे...

आर्मी का कर्मी बता असली जवान से लाखों का लोन दिलवा मारी ठगी, गिरफ्तार, देखें वीडियो

Jalandhar सहित कई जिलों के लोगों को बनाया शिकार, 11 केस दर्ज पंचकूला: इकोनामिक सेल की टीम के द्वारा आर्मी...

स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों...