Nationalजंतर-मंतर प्रोटेस्ट में तोड़फोड़ करने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी, सोशल मीडिया...

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में तोड़फोड़ करने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद उसकी गर्लफ्रेंड को भी गिरफ्तार कर लिया है। बर्दवान अदालत ने अर्पिता को 13 दिनों के लिए एसटीएफ की हिरासत में भेज दिया है। एसटीएफ ने दावा किया है कि बर्धमान जिले से गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद ऑपरेटिव हमीम मंडल ने दिल्ली के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में तोड़-फोड़ की साजिश रची थी। हमीम, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पुलिस की वर्दी पहनकर घुसपैठ करने वाला था।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में झारखंड के साहिबगंज से अर्पिता को गिरफ्तार किया है। हमीम की गर्लफ्रेंड पर अपने प्रेमी और जैश के संदिग्ध गुर्गे मोहम्मद हमीम मंडल के साथ मिलकर जैश-ए-मोहम्मद और आईएसआई समर्थित मॉड्यूल के निर्देशों पर काम करने, वीआईपी नेताओं की निगरानी करने और एक प्रभावशाली मंत्री के बेटे को हनी-ट्रैप में फंसाने में मदद करने का गंभीर आरोप है।

हमीम मंडल की गिरफ्तारी के ठीक एक दिन बाद उसकी गर्लफ्रेंड अर्पिता की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने अर्पिता और हमीम के बीच हुई इंस्टाग्राम चैट के आधार पर ये गिरफ्तारी की है। एसटीएफ के एक अधिकारी ने कहा कि उसने हमीम को प्रभावशाली राजनीतिक हस्तियों से संपर्क बनाने और उनकी जानकारी इकट्ठा करने में मदद की। हम डिजिटल सबूतों की जांच कर रहे हैं और उसकी भूमिका की सटीक प्रकृति का पता लगा रहे हैं।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध करीब चार साल पुराना है, जिसकी शुरुआत इंस्टाग्राम पर हुई थी। लेकिन वे पाकिस्तानी आतंकी संगठन के संचालकों के साथ कुछ ही महीनों से संपर्क में थे।

एसटीएफ आईजी गौरव शर्मा के अनुसार हमीम मंडल ने हाल ही में अर्पिता को इस मॉड्यूल में शामिल किया था, जिसके बाद वह पाकिस्तान स्थित अपने हैंडलर्स से सीधे आदेश लेने लगी। हमीम के निर्देशों पर अर्पिता बंगाल के एक मंत्री के बेटे को हनी ट्रैप में फंसाने में पूरी तरह से शामिल थी।

22 साल की अर्पिता बीएसके कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स ग्रेजुएट है। अर्पिता एक उभरती हुई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है, जिसका इंस्टाग्राम फीड पूरी तरह से मोटरसाइकिल राइड और ट्रैवल रील्स से भरा हुआ है। वह दिन में इंस्टाग्राम पर जहां रील बनाकर डालती है, वहीं रात में बड़ी राजनीतिक हस्तियों को हनीट्रैप का शिकार बनाने में लग जाती है।

एसटीएफ आईजी गौरव शर्मा ने कहा कि जांच अभी शुरुआती दौर में है और आने वाले दिनों में और भी लोगों की गिरफ्तारी होने की संभावना है। संदेह है कि ये हैंडल पाकिस्तान के शहजाद भट्टी गिरोह से जुड़े हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...