ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान, तार्किक क्षमता , भाषाई दक्षता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत कक्षा पहली से चौथी के विद्यार्थियों के लिए ‘मात्रा ज्ञान प्रतियोगिता ‘तथा कक्षा पाँचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘कंप्यूटर क्विज प्रतियोगिता’ आयोजित की गई। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट ज्ञान का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
मात्रा ज्ञान प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि जागृत करना, शुद्ध लेखन एवं मात्राओं के सही प्रयोग की आदत विकसित करना तथा भाषा कौशल को सुदृढ़ करना था। वहीं कंप्यूटर क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के कंप्यूटर ज्ञान, तार्किक चिंतन, डिजिटल जागरूकता तथा साइबर सुरक्षा संबंधी समझ को विकसित करने का प्रयास किया गया।
स्ट्रॉबेरी ग्रुप (कक्षा पहली- दूसरी)स्वर सम्राट टीम के सक्षम अरोड़ा, वेदांशी राणा, मनकीरत कौर, विहाना रेज़िल, सीरत कोलिश एवं वेदिका शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। ग्रामर किंग टीम की शिवांशी, समायरा, उत्कर्ष शर्मा, काशवी सैनी, वियान चौधरी एवं दीक्षिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। ज्ञान सागर टीम के इवान संगत, किरण, शानवी शर्मा, रूषांक कौशल, तनिश राणा एवं बबनीत कौर ने तृतीय स्थान हासिल किया। एप्पल ग्रुप (कक्षा तीसरी- चौथी) शब्द योद्धा टीम के हर्षित शर्मा, दिव्यांश सहोर, कृषिका खन्ना, अनन्या सैनी, जैस्मीन कौर एवं रिहान परीक्षित ने प्रथम स्थान हासिल किया।
शब्द सेनानी टीम के आदित गुप्ता, कनिष्का धीमान, रियांश ठाकुर, अराध्या खन्ना एवं दुष्यंत नरयाल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। मात्रा मनीषी टीम की मान्या सोनी, अवनी शर्मा, आदया गुप्ता, राजवीर कौर, प्रीशा शर्मा एवं दिव्यांश धीमान ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऑरेंज ग्रुप (कक्षा पाँचवीं- छठी) टेक टाइटंस टीम के रेयांश ठाकुर, कीरत कौर, जसमीत सिंह एवं शिवन्या धीमान ने प्रथम स्थान हासिल किया। रैम रेंजर्स टीम की सानवीं
नकई ,काशवी भारद्वाज, देवांशी एवं वेदिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वेब विजार्ड टीम की अलिसिया, बावन्या शर्मा, मालती एवं राघव प्रभाकर ने तृतीय स्थान हासिल किया। मैंगो ग्रुप (कक्षा सातवीं- आठवीं)आई क्लाउड टीम के पारस दामले, अलंकृता, विहाना राणा एवं इशिका राणा ने प्रथम स्थान हासिल किया। ए.आई. टीम की पीहू शर्मा, गुंजन धीमान, अक्षिता सघल एवं सक्षम राणा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
ब्लॉकचेन टीम की सीरत, अनिका, जसकीरत एवं त्रिनभ शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। मेलन ग्रुप (कक्षा नौवीं- दसवीं) टीम बाइट के धैर्य शर्मा, पराग चंदेल, अर्नब जसवाल एवं कुलजीत सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम लॉजिक के वामन शर्मा, आर्यन, अक्षमा एवं अराधना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। टीम नेक्सस की अदिति शर्मा, श्रेया सैनी, तमन्ना साहू एवं हर्षित परमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अनुज वशिष्ट ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में ज्ञान, आत्मविश्वास, अनुशासन तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करती हैं और उन्हें जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने विजेता विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि वशिष्ट पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर इस प्रकार की शैक्षणिक, भाषाई एवं तकनीकी गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा।
