Loading...
Punjab Govt
HomeHaryanaकार सवार युवकों पर फायरिंग करने वाले 2 शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

कार सवार युवकों पर फायरिंग करने वाले 2 शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला। रायपुररानी में पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी के काफिले में पीछे कार में सवार युवक पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। जिनकी की पहचान अक्षत निवासी यमुनानगर और ध्रुव निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल व स्वीफ्ट गाडी भी पुलिस ने बरामद की है। इस मामले में पुलिस अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।


एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि अमेरिका में बैठा सिमू गोल्डी पर फायरिंग करवाने का मुख्य आरोपी है। सिमू की गोल्डी से पुरानी रंजिश थी, रंजिश के कारण वह बदला लेना चाहता था। जिसके चलते उसने गोल्डी पर जानलेवा हमला करवाया था। गोल्डी निवासी ​​​​​रायपुररानी जिला पंचकूला हिस्ट्रीशीटर आरोपी है। उसके खिलाफ 29 मामले अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, लालडू, मोहाली में दर्ज है।

एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज ने प्रैस कान्फ्रैंस के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि 20 सितम्बर 2024 को आरोपी ध्रव पुत्र राजिव गर्ग नें मोटरसाईकिल पर सवार अपनें अन्य 2 साथियों के साथ मिलकर गोल्डी पुत्र चूहड सिंह के ऊपर फायरिंग की थी। जिनमें से आरोपी अक्षित पुत्र धर्मपाल कल तक पुलिस रिमांड पर है और आरोपी ध्रुव पुत्र राजिव गर्ग 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जिसके बाद आरोपियों से पुछताछ जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page