Himachal Govt
Breaking Newsबड़ा हादसाः 200 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस,...

बड़ा हादसाः 200 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, कई लोगों के मरने की आंशका, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है, जहां आनी के शकेलहड़ के पास 30 यात्रियों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मौके पर ही ड्राइवर की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के मरने की आशंका भी जताई जा रही है। प्राइवेट बस के गहरी खाई में गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार, कुल्लू के आनी उपमंडल के श्वाड-नगान सड़क पर निजी बस हादसे का शिकार हुई है।

शुरुआती जानकारी में पता चला है कि बस में 30 लोग सवार थे और यह बस करसोग से आनी आ रही थी, लेकिन बीच में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कई घायल यात्री बस के आसपास गिरे नजर आए। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है और साथ ही पुलिस प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंची हैं।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए कुल्लू के डीसी एस रवीश ने बताया कि बस में कुल 25 से 30 यात्री सवार थे। हादसे के तुरंत बाद ही ड्राइवर की मौत हो गई। बाकी के घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने का काम जारी है। हमारी टीम मौके पर है और रेस्क्यू जारी है। वहीं, हादसे में मरे बस ड्राइवर का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Nirvana Club में Ring Ceremony की खुशी पर युवक ने किए हवाई फायर, मची भगदड़

लुधियानाः हंबड़ां रोड स्थित निरवाना क्लब में उस समय...

Punjab News: आर्मी इलाके से घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, मामला दर्ज, देखें वीडियो

फ़िरोज़पुरः जिले के कैंट गुरुद्वारा सारागढ़ी आर्मी इलाके में...

Punjab News: पार्किंग को लेकर ठेकेदार और वकीलों में हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें वीडियों

लुधियानाः जिले की कचहरी परिसर में पार्किंग को लेकर...

Punjab News: 6.311 किलो हेरोइन, 9 अवैध पिस्तौल सहित 5 गिरफ्तार

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और क्राइम के खिलाफ...

Jalandhar News: अकाली दल ने कांग्रेस के हुड्डा परिवार और सज्जन कुमार का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शिरोमणि अकाली दल (शहरी) के जिला प्रधान अमृतवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता हुड्डा...

Punjab News: Nirvana Club में Ring Ceremony की खुशी पर युवक ने किए हवाई फायर, मची भगदड़

लुधियानाः हंबड़ां रोड स्थित निरवाना क्लब में उस समय लोगों में भगदड़ मच गई, जब युवक द्वारा खुशी में...

Punjab News: आर्मी इलाके से घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, मामला दर्ज, देखें वीडियो

फ़िरोज़पुरः जिले के कैंट गुरुद्वारा सारागढ़ी आर्मी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक संदिग्ध व्यक्ति घायल...

Punjab News: पार्किंग को लेकर ठेकेदार और वकीलों में हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें वीडियों

लुधियानाः जिले की कचहरी परिसर में पार्किंग को लेकर वकीलों के साथ विवाद हो गया। जहां वकीलों द्वारा पार्किंग...