.
Breaking Newsचुनाव से 2 दिन पहले BJP को झटकाः Rahul Gandhi ने दिग्गज...

चुनाव से 2 दिन पहले BJP को झटकाः Rahul Gandhi ने दिग्गज नेता को कांग्रेस में करवाया शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महेंद्रगढ़ः हरियाणा में चुनाव से दो दिन पहले कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को झटका दिया है। दरअसल, वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अशोक तंवर चुनाव से दो दिन पहले महेंद्रगढ़ जिले में राहुल गांधी की रैली में कांग्रेस में शामिल हो गए। जैसे ही गांधी अपना भाषण समाप्त कर रहे थे, मंच से एक घोषणा की गई जिसमें दर्शकों से कुछ मिनट प्रतीक्षा करने को कहा गया।

इसके तुरंत बाद तंवर मंच पर आए और घोषणा की गई कि ‘‘आज उनकी घर वापसी हो गई है।’’ तंवर इस वर्ष की शुरुआत में भाजपा में शामिल हुए थे। तंवर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मतभेदों के बाद 2019 में पार्टी छोड़ दी थी। पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शाम छह बजे समाप्त होने से कुछ घंटे पहले वह पार्टी में शामिल हुए। तंवर को एक समय राहुल गांधी का करीबी माना जाता था।

दलित समुदाय के नेता तंवर की कांग्रेस में वापसी से पार्टी को मजबूती मिलने की संभावना है। कांग्रेस की हरियाणा इकाई के पूर्व अध्यक्ष तंवर ने गांधी से हाथ मिलाया और हुड्डा का अभिवादन किया, जिन्होंने उनका पार्टी में स्वागत किया और उनकी पीठ थपथपाई। मंच पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। तंवर अप्रैल 2022 में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए थे। आप में शामिल होने से पहले वह कुछ समय के लिए तृणमूल कांग्रेस में भी रहे थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 23 सितंबर 2026

आज का दिन कुल मिलाकर बुद्धि, आत्मविश्वास और संचार...

Jalandhar News: बच्ची चुराने के मामले में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के मॉडल हाउस इलाके से एक व्यक्ति...

कैबिनेट मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए किया विशेष दौरा

चंडीगढ़/पठानकोट: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में चल रहे...

आज का राशिफल, 23 सितंबर 2026

आज का दिन कुल मिलाकर बुद्धि, आत्मविश्वास और संचार के लिए खास शुभ रहेगा, क्योंकि बुधवार को बुध स्वयं...

Punjab News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मां का आया बयान, पुलिस प्रशासन से की ये मांग, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में साढ़े 18 साल की एक युवती का 4 युवकों की ओर से गैंगरेप किया गया था।...

Jalandhar News: डीसी व पुलिस कमिश्नर ने सोढल मंदिर में टेका माथा, मेले की तैयारियों का लिया जायजा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में 25 सितंबर को मनाए जाने वाले श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर जिला प्रशासन ने...

Jalandhar News: बच्ची चुराने के मामले में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के मॉडल हाउस इलाके से एक व्यक्ति द्वारा बच्ची चोरी करने की अफवाह फैलने का मामला सामने...