.
Breaking Newsकिसानों को बड़ी राहतः Rice Export पर हटा प्रतिबंध

किसानों को बड़ी राहतः Rice Export पर हटा प्रतिबंध

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, केंद्र ने गैर-बासमती सफेद चावल के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। दरअसल, भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गैर-बासमती सफेद के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। यह प्रतिबंध पिछले साल जुलाई में चावल की घरेलू आपूर्ति को सुनिश्चित करने और कीमतों में स्थिरता लाने के लिए लगाया गया था। अब इस प्रतिबंध को हटाने से भारत के चावल निर्यातक बेहद खुश हैं।

सरकार ने जुलाई 2023 में चावल की घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए प्रतिबंध लगाया था। एक्सपोर्टर्स ने गैर-बासमती सफेद चावल के एक्सपोर्ट से पाबंदी हटाने के फैसले की सराहना की और कहा कि इससे किसानों को फायदा होगा। इंडियन राइस एक्सपोर्टर फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ प्रेम गर्ग ने बताया कि इस प्रतिबंध को हटाने का भारत सरकार का फैसला कृषि क्षेत्र के लिए फायदेमंद है क्योंकि इससे कई क्षेत्रों के लोगो को फायदा मिलेगा। सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि ब्राउन राइस और छिलके वाले चावल पर भी एक्सपोर्ट ड्यूटी को 20% से घटाकर 10% कर दिया गया है।

सफेद चावल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 10 % से घटाकर शून्य कर दी गई है। यह कटौती तुरंत प्रभाव से लागू होगी। बता दें कि देश में सफेद चावल एक्‍सपोर्ट पर 20 जुलाई 2023 को बैन लगाया था। तब से चावल एक्‍सपोर्ट पर बैन लगा हुआ था, जो तकरीबन 14 महीने बाद हटाया गया है। इससे पहले सितंबर 2022 से टूटे चावल के एक्‍सपोर्ट पर बैन लगाया गया था। वहीं ऊसर चावल एक्‍पोर्ट पर 20 फीसदी ड्यूटी लगाई गई थी, जो अभी तक जारी है।

चावल एक्‍सपोर्ट से बैन हटाने का फैसला तब लिया गया है, जब देश में चावल का स्‍टॉक भरपूर है। तो वहीं कृषि मंंत्रालय भी देश में भरपूर चावल उत्‍पादन का अनुमान जारी कर चुका है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक FCI और राज्‍य एजेंसियों के पास एक जुलाई 2024 को 326.14 लाख टन चावल का स्टॉक था। इसके उलट बफर स्‍टॉक के लिए 1 जुलाई को 135.40 लाख टन चावल की जरूरत होती है। वहीं इस साल कृषि मंत्रालय देश में 13.78 करोड़ टन चावल उत्पादन का अनुमान जारी कर चुका है। कुल मिलाकर इस बार देश में चावल का भंडार भरा रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 23 सितंबर 2026

आज का दिन कुल मिलाकर बुद्धि, आत्मविश्वास और संचार...

Jalandhar News: बच्ची चुराने के मामले में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के मॉडल हाउस इलाके से एक व्यक्ति...

कैबिनेट मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए किया विशेष दौरा

चंडीगढ़/पठानकोट: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में चल रहे...

आज का राशिफल, 23 सितंबर 2026

आज का दिन कुल मिलाकर बुद्धि, आत्मविश्वास और संचार के लिए खास शुभ रहेगा, क्योंकि बुधवार को बुध स्वयं...

Punjab News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मां का आया बयान, पुलिस प्रशासन से की ये मांग, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में साढ़े 18 साल की एक युवती का 4 युवकों की ओर से गैंगरेप किया गया था।...

Jalandhar News: डीसी व पुलिस कमिश्नर ने सोढल मंदिर में टेका माथा, मेले की तैयारियों का लिया जायजा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में 25 सितंबर को मनाए जाने वाले श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर जिला प्रशासन ने...

Jalandhar News: बच्ची चुराने के मामले में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के मॉडल हाउस इलाके से एक व्यक्ति द्वारा बच्ची चोरी करने की अफवाह फैलने का मामला सामने...