.
Breaking NewsPunjab News: Ayushman योजना को लेकर सरकार ने 3 स्वास्थ्य केंद्र पैनल...

Punjab News: Ayushman योजना को लेकर सरकार ने 3 स्वास्थ्य केंद्र पैनल से किए बाहर, 18 सस्पेंड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार आयुष्मान योजना के दुरुप्रयोग करने के मामले में एक्शन में आ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 3 स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान योजना के पैनल से बाहर कर दिया है। साथ ही 18 केंद्रों को योजना से सस्पेंड भी किया गया हैं। साथ ही 2.80 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से निजी अस्पताल बकाया राशि जारी न होने के चलते आयुष्मान योजना के तहत इलाज नहीं कर रहे हैं।

यही कारण है कि आयुष्मान योजना का दुरुपयोग व इलाज न करने वाले अस्पतालों के खिलाफ पंजाब सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि दुरुपयोग बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में ही मामला सामने आया था, जहां पर महिलाओं के गर्भाशय निकाल लिए गए थे, क्योंकि उनमें अस्पतालों के अधिक पैसे बनते थे। पंजाब में इस प्रक्रिया को रोकने के लिए सख्ती की जा रही है। डॉ. बलबीर ने कहा कि जो अस्पताल इलाज नहीं कर रहे हैं, भ्रम फैला रहे हैं व योजना का दुरुपयोग कर रहे हैं, उनको पैनल से बाहर करेंगे।

साथ ही सेवा भावना रखने वाले स्वास्थ्य केंद्रों को साथ जोड़ेंगे। उनके साथ काफी केंद्रों ने इम्पैनल के लिए आवेदन किए हुए हैं। मंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना के कुल 45 लाख लाभार्थी हैं, जिसमें से 16.65 लाख के लिए केंद्र की तरफ से 60 प्रतिशत राशि जारी की जाती है। केंद्र की कुल 350 करोड़ रुपये राशि बनती थी, लेकिन अभी तक 169 करोड़ ही जारी किए गए हैं। 51 करोड़ रुपये प्रशासनिक चार्जेस है और 17 करोड़ पिछला बकाया भी है। इसी तरह कुल 249 करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने जारी करने हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से 27 सितंबर को ईमेल भेजकर मिलने के लिए समय मांगा गया है, लेकिन अभी तक उनका कोई जवाब नहीं आया है।

वह पहले भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले थे। साथ ही उनकी टीम भी केंद्र के समक्ष यह मामला उठाकर आई थी, बावजूद इसके कोई फायदा नहीं हुआ। केसों का निपटारा करने के लिए नया पोर्टल भी जारी किया गया था, जिसके चलते देरी हो रही है जबकि पंजाब सरकार ने पिछला बकाया राशि भी क्लीयर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चन्नी सरकार के समय वर्ष 2021 में कंपनी के साथ अनुबंध खत्म कर दिया था, जिसके चलते इश्योरेंस बंद हो गया था। इस कारण पेमेंट को लेकर कोई सिस्टम नहीं था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: मोगा से निकला लीक LPG टैंकर, HP प्लांट में नोजल पर लगाई M-Seal, देखें वीडियो

जालंधर : मोगा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलपीजी गैस...

Jalandhar News: गैस से भरा लीक टैंकर National Highway से निकला, फैली दहशत, देखें वीडियो

जालंधर (ens): मोगा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलपीजी गैस...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ बैठक के बाद पटवार यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस ली

चंडीगढ़: आम लोगों को बड़ी राहत देने के उद्देश्य...

Punjab News : LPG गैस से भरा टैंकर लीक, मची अफरा तफरी , देखें वीडियो

मोगा : जिले के बरनाला अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर...

Punjab News: 20 किलो हेरोइन समेत चार लोग गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब...

Jalandhar News: मोगा से निकला लीक LPG टैंकर, HP प्लांट में नोजल पर लगाई M-Seal, देखें वीडियो

जालंधर : मोगा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलपीजी गैस से भरा टैंकर लीक होने से प्रशासन के हाथ पांव...

Jalandhar News: गैस से भरा लीक टैंकर National Highway से निकला, फैली दहशत, देखें वीडियो

जालंधर (ens): मोगा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलपीजी गैस से भरा टैंकर लीक होने से प्रशासन के हाथ पांव...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ बैठक के बाद पटवार यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस ली

चंडीगढ़: आम लोगों को बड़ी राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अधिकारियों को व्यापक...

Punjab News : LPG गैस से भरा टैंकर लीक, मची अफरा तफरी , देखें वीडियो

मोगा : जिले के बरनाला अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव दोसांझ के पास उस समय अफरा तफरी का माहौल...