भारत रत्न स्व वाजपेयी ने राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित किया पूरा जीवन:वीरेंद्र कँवर
ऊना/ सुशील पंडित : भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 99 वीं जयंती पर देश सुशासन दिवस के तौर पर मनाता है। कुटलैहड़ भाजपा ने भी अटल की जयंती पर विशेष कार्यक्रम किया। जिस में पूर्व मन्त्री एवं राज्य भाजपा उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कंवर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कंवर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर कुटलैहड़ के सभी भाजपा परिवार की ओर से मेरा कोटि-कोटि नमन है। उन्होंने कहा कि अटल जी जीवनपर्यंत राष्ट्र निर्माण को गति देने में जुटे रहे। मां भारती के लिए उनका समर्पण और सेवा भाव अमृतकाल में भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा। कंवर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं। अटल जी ने निःस्वार्थ भाव से देश व समाज की सेवा की और भाजपा की स्थापना के माध्यम से देश में राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में विश्व को उभरते भारत की शक्ति का एहसास करवाया, तो वहीं दूसरी ओर देश में सुशासन की परिकल्पना को चरितार्थ किया। उनके विराट योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी का हिमाचल के साथ विशेष लगाव रहा है। और 1998 में जब अटल जी प्रधानमंत्री बने थे। तो उन्होंने हिमाचल को विशेष पैकेज एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हिमाचल में हर गांव के लिए सड़क सुविधा मुहैया करवाई थी। और आज जिस अटल टनल का जिक्र पूरी दुनिया मे हो रहा है। और हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा पर्यटक स्थल अटल टनल बना है। यह भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी व पूर्व मुख्य मंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल की सोच का नतीजा है। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, कुटलैहड़ महिला मोर्चा की अध्यक्षा मोनिका कौशल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र रिंकू, बीडीसी अध्यक्ष देवराज शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा ,प्रवक्ता सुरेंद्र हटली, पूर्व जिला पार्षद इंदु बाला ,कुटलैहड़ भाजयुमो अध्यक्ष शशि राणा, कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा की प्रोमिला देवी, सुभाष चंद, मौजी राम, कर्म सिंह सतपाल, रवि ठाकुर, सुनील फौजी, किसान मोर्चा के मदन गोपाल हटली, छम्मू हथलौन व अन्य गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
