.
Ludhianaपंजाब : बेड के बक्से से बच्ची के शव मिलने पर पुलिस...

पंजाब : बेड के बक्से से बच्ची के शव मिलने पर पुलिस का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः आजाद नगर इलाके में देर रात करीब 10 बजे 4 साल की बच्ची की की बेहरमी से हत्या करके शव बेड में छिपाकर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में पुलिस बच्ची के शव को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल लेकर आई है। जहां उन्होंने इस मामले को लेकर मीडिया से बात की। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं उन्होंने बताया कि आरोपी के बारे में पता चल गया है, उसकी तालाश के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में 302 धारा के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

दूसरी ओर डाबा इलाके में 4 साल की बच्ची के साथ हुए रेप और मर्डर केस मामले में लोगों द्वारा सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। गुस्साए लोगों की मांग है कि फरार आरोपी को गिरफ्तार कर उसे फांसी दी जाएं। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग टीमे बनाई है। जोकि आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। 

बता दें कि आजाद नगर में रहने वाला सोनू अपने पड़ोस की चार साल की बच्ची को खिलाने के बहाने ले गया। बताया जाता है कि इस दौरान बच्ची का भाई उसे बुलाने गया तो आरोपी ने कहा कि वह खेल रही है, उसे खेलने दो। देर रात तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार वाले उसे खोजने लगे। पड़ोसी सोनू के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। फोन करने पर उसका फोन भी बंद आ रहा था।

लोगों ने आरोपी के भाई को फोन किया तो वह मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच घर का ताला तोड़ा और कमरे में जांच की तो बेड के बक्से में बच्ची का शव मिला। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar सहित Punjab भर में आज भी बसों की हड़ताल, यात्री हुए बेहाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट...

कार ड्राइवर को दो दर्जन युवकों ने घेरकर किया हमला, तोड़े दोनों पैर

मोहालीः ढाकौली में एक कार ड्राइवर पर जानलेवा हमले...

पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में ED की Raid

चंडीगढ़ः सेक्टर 17 में पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन...

होटल में घुसकर मालकिन और उसकी बहन के साथ ASI ने की मारपीट, देखें CCTV

मोहाली: होटल मालिकन द्वारा पुलिस को महीना न देने...

Jalandhar सहित Punjab भर में आज भी बसों की हड़ताल, यात्री हुए बेहाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। ऐसे में...

कार ड्राइवर को दो दर्जन युवकों ने घेरकर किया हमला, तोड़े दोनों पैर

मोहालीः ढाकौली में एक कार ड्राइवर पर जानलेवा हमले की कथित घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।...

पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में ED की Raid

चंडीगढ़ः सेक्टर 17 में पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ED की टीम के अधिकारियों ने छापेमारी...

होटल में घुसकर मालकिन और उसकी बहन के साथ ASI ने की मारपीट, देखें CCTV

मोहाली: होटल मालिकन द्वारा पुलिस को महीना न देने पर मारपीट का मामला सामने आया है। होटल की मालकिन...