Punjab Govt
HomePunjabAmritsarजालंधरः दुल्हन की मां से पैसों और गहनों का बैग लेकर चोर...

जालंधरः दुल्हन की मां से पैसों और गहनों का बैग लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फिल्लौर में चल रहे विवाह समागम में दुल्हन लड़की की मां के हाथ में पकड़ा हुआ पैसों और गहनों का भरा हुआ बैग शातिर चोर लेकर फरार हो गए है। बताया जा रहा है कि शातिर चोर समागम में ही बैठे हुए थे। उक्त चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए गांव थला निवासी हरदीप सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी के दौरान कुछ चोर उसकी पत्नी सुरिंदर कौर का बैग ले गए, जिसमें शगुन के पैसे और विवाहित लड़की के गहने थे।

जिसकी कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए है। इस दौरान जांच की गई तो पैलेस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में उक्त चोर द्वारा अपने छोटे साथी के साथ पैसों का बैग निकालते हुए फुटेज रिकार्ड हो गई। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद ही चोर और उसके साथी की तलाश की और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में फिल्लौर के एएसआई सुभाष ने कहा कि मामले की गहनता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -