Rashifalदर्दनाक हादसा: खाई में जीप गिरने से 4 की मौ'त, 7 घायल

दर्दनाक हादसा: खाई में जीप गिरने से 4 की मौ’त, 7 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कोटली उपमंडल के तहत आने वाले धन्यारा गांव के पास बुधवार शाम करीब 4:00 बजे एक जीप के गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई है जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार जीप में सवार अधिकतर लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। हादसे के समय जीप(टेंपो ट्रैक्स) चालक सहित 11 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को एंबुलेंस में कोटली अस्पताल लाया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। चार शवों को कोटली अस्पताल में रखा गया है। इन्हें पोस्टमार्टम के लिए मंडी लाया जाएगा। गुरुवार तक शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले किया जाएगा। घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Moscow में रेस्टोरेंट के पास बम धमाका, 3 की मौत

मॉस्कोः रूस के मध्य मॉस्को में शनिवार शाम को...

हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड माहिका संग पहुंचे वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, मुंडवाया सिर, देखें Video

नई दिल्लीः हार्दिक पांड्या आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित...

सड़क हादसा में तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवक की मौत

देहरादूनः डालनवाला क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क...

Moscow में रेस्टोरेंट के पास बम धमाका, 3 की मौत

मॉस्कोः रूस के मध्य मॉस्को में शनिवार शाम को एक रेस्टोरेंट के पास धमाका होने का मामला सामने आया...

तिरुपति बालाजी मंदिर में मिलने वाले श्रीवारी लड्डू को आज पूरे हुए 311 साल, जानें इसकी खासियत

धर्म: दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों की यदि बात करें तो उसमें तिरुपति बालाजी पहले स्थान पर आता है।...

हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड माहिका संग पहुंचे वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, मुंडवाया सिर, देखें Video

नई दिल्लीः हार्दिक पांड्या आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनकी कथित...

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में तोड़फोड़ करने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद...