Baddiपंजाब रोडवेज की बस ने महिला को कुचला, हुई मौत

पंजाब रोडवेज की बस ने महिला को कुचला, हुई मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जगराओं में पंजाब रोडवेज की बस ने एक महिला को कुचल दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय गुरदीप कौर के रूप में हुई है। मृतक महिला के पिता मनजीत सिंह ने बताया कि वह गांव भुट्टा थाना डेहलों का रहने वाला है।उसकी लड़की गुरदीप बीमार होने कारण जगराओं में दवाई लेने के लिए गई थी। वह दवा लेकर अपनी बेटी के साथ वापस लुधियाना जा रहे थे। इस दौरान जगराओं बस स्टैंड से पंजाब रोडवेज की बस में चढ़ने लगे तो उसकी बेटी का एक पैर बस के अंदर और दूसरा बाहर था। इसी दौरान ड्राइवर ने बस चला दी।

इससे उसकी बेटी बस से नीचे गिर गई। बस में सवार यात्रियों ने काफी शोर मचाया तो ड्राइवर ने बस को रिवर्स करते समय उनकी बेटी को कुचल दिया। बस का अगला टायर गुरदीप कौर के ऊपर चढ़ गया। जिसके बाद बस चालक मौके से भाग निकला। घायल हालत में गुरदीप कौर को सिविल अस्पताल जगराओं ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लुधियाना रेफर कर दिया। वह अपनी बेटी गुरदीप को लेकर डीएमसी अस्पताल पहुंचे। जहां उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने गुरदीप कौर का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना सिटी जगराओं पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...