Baddiपंजाबः अकाली दल के पूर्व मंत्री के घर हुई वारदात

पंजाबः अकाली दल के पूर्व मंत्री के घर हुई वारदात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः अकाली दल के पूर्व मंत्री रहे जगदीश गरचा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मंत्री जगदीश गरचा के घर चोरी होने का मामला सामने आया है। पक्खोवाल रोड महाजार रणजीत सिंह नगर में पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा, उसकी पत्नी व अन्य काे रात को बेसुध करके चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। पूर्व मंत्री, उसकी पत्नी व दो नौकरानी अभी बेसुध हैं। उनको अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घर काम करने वाले नौकर पर वारदात का शक है।

रात काे घर में मौजूद लोगों काे कोई नशीला पदार्थ पिलाया गया था। पड़ोसी भाजपा नेता जगमोहन शर्मा ने बताया कि जगदीश गरचा का शरीर ठंडा पड़ा है और हालत गंभीर है। कालोनी निवासियों ने मौके पर जाकर देखा तो सभी दंग रह गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में गरदीश गरचा उनकी पत्नी और दो नौकरानियां भी बेसुध मिली। उनके बेटे बोबी गरचा को भी सूचित कर दिया है। बेटा बोबी किसी काम के सिलसिले में पंजाब से बाहर गया हुआ है।

भाजपा नेता गौरव शर्मा ने बताया कि सुबह पुलिस के सीनियर अधिकारियों को करीब 5 से 6 बार काल की, लेकिन किसी ने उनकी काल नहीं उठाई। घटना के करीब 1 घंटे बाद पहुंची। फिलहाल जगदीश गरचा को पंचम अस्पताल दाखिल करवाया गया है। थाना सदर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मुताबिक इलाके के सीसीटीवी कैमरे आदि खंगाले जा रहे है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...