Baddiपंजाबः केजरीवाल की रैली से लौट रहे आप नेता को अज्ञात लोगों...

पंजाबः केजरीवाल की रैली से लौट रहे आप नेता को अज्ञात लोगों ने मारी गोलियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण स्तर के आप नेता को रात को अज्ञात लोगों ने गोलियां मार दी। उक्त नेता को गंभीर हालत में तरनतारन सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल में जहां तरनतारन के विधायक डाॅ. कश्मीर सिंह सोहल अपने साथियों के साथ पहुंचे। वहीं, झबल थाने की पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमृतसर में आम आदमी पार्टी की रैली से लौट रहे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सलविंदर सिंह पधरी को गांव 2 अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। उन्हें अमृतसर के गुरु राम दास अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सलविंदर सिंह के भतीजे सुखबाज सिंह ने बताया कि उनके चाचा रैली से घर लौटे थे। रात करीब साढ़े 8 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। तरनतारन अस्पताल पहुंचे तरनतारन के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल ने कहा कि सलविंदर सिंह पार्टी के मुख्य नेता हैं और किसान विंग के पदाधिकारी भी हैं। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर हुए 56 लाख के घोटाले को उजागर करने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके चलते गांव के सरपंच को निलंबित भी कर दिया गया था। अब गांव के अधिकांश लोगों ने सलविंदर सिंह को अपना संभावित सरपंच मान लिया था। उन्होंने कहा कि ये हमला इसी हमले का नतीजा हो सकता है। क्योंकि उन्हें गांव वालों ने लगभग सरपंच मान लिया था।

विधायक डाॅ. सोहल ने कहा कि पुलिस को उक्त हमले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने के भी हिदायत दे दी गई है। उन्होंने कहा कि सलविंदर सिंह के सीने में गोलियां लगी हैं और उन्हें गुरु रामदास अस्पताल अमृतसर ले जाया गया है। इस संबंध में झबल पुलिस स्टेशन के प्रमुख इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह ने कहा कि वह गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करने के लिए खांघाली जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...