फिरोजपुर: सेंट्रल जेल में बंद एक हवालाती द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी गई। सूचना पर हरकत में आए जेल प्रशासन ने उक्त हवालाती की निशानदेही पर दूसरे हवालाती से मोबाइल फोन बरामद कर दोनों को जेल एक्ट का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। सहायक जेल अधीक्षक सुखजिंदर सिंह ने बताया कि फाजिल्का निवासी हवालाती अजय जीत राम बैरक नंबर एक में बंद है, जिसने जेल के अंदर से फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की। जिसकी पड़ताल उपरांत जब हवालाती अजय जीत राम से पूछताछ की गई।
इस दौरान बताया कि उसने फिरोजपुर निवासी हवालाती लाखन के मोबाइल से जेल की पुरानी बैरक 7 में जाकर यह वीडियो व फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। सहायक जेल अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ उपरांत हवालाती लाखन से एक टच स्क्रीन नीले रंग का बिना सिम का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। इस अपराध के लिए थाना सिटी में दोनों पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई के लिए कहा गया है। थाना सिटी फिरोजपुर के ASI गुरमेल सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर जेल एक्ट व दूसरी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि दोनों आरोपी फिलहाल जेल में ही बंद हैं।