Himachalपंजाबः अब CCTV कैमरे से लैस स्मार्ट बैरिकेट से ब्लैक लिस्ट वाहनों...

पंजाबः अब CCTV कैमरे से लैस स्मार्ट बैरिकेट से ब्लैक लिस्ट वाहनों पर कसा जाएगा शिकंजा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब पुलिस मोहाली में पुलिस चौकियों पर सीसीटीवी कैमरों से लैस स्मार्ट बैरिकेड्स देखने को मिल रहे है। जी हां, इसका मतलब यह है कि इसके सामने से कोई भी वाहन इसकी निगरानी में से होकर गुजरेगा। इतना ही नहीं बल्कि जब कोई आपराधिक गतिविधि में शामिल ब्लैकलिस्टेड वाहन या कोई चोरी का वाहन इस बैरिकेड के सामने से गुजरेगा तो यह बैरिकेड सीधे कंट्रोल रूम को संदेश भेज देगा। जिसका ट्रायल किया गया जोकि सफल भी रहा।

जैसे ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिलेगी, पुलिस तुरंत चलती गाड़ी का पता लगाने के लिए मैसेज फ्लैश कर देगी। इससे अपराधियों को पकड़ना भी काफी आसान हो जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस पूरे राज्य में ऐसे बैरिकेड्स का इस्तेमाल शुरू करेगी। फिलहाल इसकी शुरुआत मोहाली से हुई है और इसका पहला ट्रायल फेज-7 की मुख्य सड़क पर किया गया। बता दें कि इस स्मार्ट बैरिकेड को खास तकनीक से बनाया गया है। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस का अपना ऐप है, जो सभी अपराधियों और वाहनों का डेटा सेव करता है और इसे इस बैरिकेड से जोड़ा गया है ताकि अगर कोई वाहन सामने से गुजरता है और वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल है तो तत्काल प्रभाव से उसका पता लगाया जा सके।

स्मार्ट बैरिकेड को स्मार्ट तकनीक से ही चार्ज किया जाएगा। यानी इसमें सोलर सिस्टम भी है जिससे कैमरे की बैटरी चार्ज होगी। हालांकि इसे बिजली से भी चार्ज किया जा सकता है, लेकिन नाकेबंदी के दौरान सड़कों पर इसे बिजली से चार्ज करना संभव नहीं है और इसलिए इसमें सोलर सिस्टम लगाया गया है। एक बार बैटरी पूरी तरह चार्ज होने पर यह 2 घंटे तक काम कर सकती है। जब भी कोई प्रदर्शन या दंगा होगा तो इस स्मार्ट बैरिकेड का इस्तेमाल मोहाली पुलिस करेगी और इस दौरान शरारती तत्वों की पहचान करने में इस बैरिकेड से काफी मदद मिलेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक महिला को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...