.
Himachalपंजाबः SBI सर्विस सेंटर में Gun Point पर लाखों की लूट, देखें...

पंजाबः SBI सर्विस सेंटर में Gun Point पर लाखों की लूट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुर : गांव भट्टियां से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एसबीआई के सर्विस सेंटर से पिस्तौल के बल पर 3 नकाबपोश लुटेरे कैश लूटकर फरार हो गए है। मिली जानकारी के मुताबिक लुटेरे सर्विस सेंटर से डेढ़ लाख रुपए की नकदी लूटकर फरार हुए है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। जिसके बाद सर्विस सेंटर में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार राजेश अग्निहोत्री पुत्र मनोहर लाल निवासी गहोट भट्टियां स्टेट बैंक के पास पैसों के लेन-देन के सेवा केंद्र में काम करता है।

वह अपने बेटों सहित दुकान पर मौजूद था। इस दौरान बीते दिन देर शाम के समय नकाबपोश 3 युवकों ने उनकी दुकान में दाखिल होकर गन पॉइंट पर राजेश और उसके बेटे पर पिस्तौल बट से हमला कर उनसे नकदी की मांग की। पलक झपकते ही वह दुकान में पड़ी डेढ़ लाख की नकदी लेकर मौके से नहर की ओर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस पार्टी सहित पहुंचे डीएसपी राजबीर सिंह ने बारीकी से लुटेरों की पहचान करने और इस घटना के लिए जरूरी तथ्य भी दुकानदार व आसपास के लोगों से प्राप्त किए हैं। मौके पर पहुंचे डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि इन 3 युवकों की पुलिस द्वारा गंभीरता से तलाश की जा रही है। एक लाख से अधिक रकम की लूट हुई है। उन्होंने बताया कि जल्द लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 4 अगस्त 2026

आज 4 अगस्त का दिन भावनात्मक स्थिरता और गहरी...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर...

Jalandhar News: Civil Hospital के जच्चा-बच्चा वार्ड में लगी आग, शीशे तोड़ घुसे फायरिंग कर्मी, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: शहर के सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में अचानक आग लगने से मरीजों और उनके परिजनों में...

आज का राशिफल, 4 अगस्त 2026

आज 4 अगस्त का दिन भावनात्मक स्थिरता और गहरी सोच वाला रहेगा। चंद्रदेव के मीन राशि में रेवती नक्षत्र...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप से एक हैरान कर देने...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर में सोमवार को दून विधायक राम कुमार चौधरी ने 83...