Entertainment45 हजार रुपये राशन किटटों को पैक कर भेजा साई

45 हजार रुपये राशन किटटों को पैक कर भेजा साई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साई पंचायत व बुआसनी पंचायत के ग्रामीणों के साथ है पूरा समाज: अनिल शर्मा

बददी/सचिन बैंसल:दून क्षेत्र के साई व बुआसनी पंचायत के आपदाग्रस्त गांवों के लोगो को राहत देने के लिए बरोटीवाला पीजीआई लँगर सेवा कमेटी आगे आई है। कमेटी ने वहां पर 45000 रुपये का राशन एकत्रित किया था जो कि किटट के रुप में था।  पीजीआई लँगर सेवा कमेटी को बुआसनी पँचायत के युवा नीलू ठाकुर व बलविंदर ने फोन पर वहां के परिवारों की हालात बताए और आग्रह किया कि पीजीआई लँगर सेवा कमेटी को वहां के उन परिवारों जिनका इस आपदा में घर, जमीन सब तबाह हो गए और वे टेंटो व सत्संगघर व सरकारी स्कूलों में पनाह लिए है उनकी सहायता करनी चाहिए।  पीजीआई लंगर सेवा कमेटी ने सोशल मीडिया पर आपदाग्रस्त परिवारों की मदद से एक अभियान चलाया जिसमें हर वर्ग से स्थानीय व बाहरी राज्यो व सरकारी मुलाजिमों व प्राइवेट सेक्टर व पँचायत प्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने सहयोग किया।
पीजीआई लंगर सेवा कमेटी के सदस्यों अनिल शर्मा बताया कि ने व्यापक तौर पर लोगो को इस कार्य मे सहयोग के लिए जोडा और 45000 का अमाउंट व राशन एकत्रित किया , ऐसे समय में पीजीआई लँगर कमेटी को ऐसी माताओं ने अधिक प्रभावित किया जिन्होंने हर दिन भगबान ने नाम पर निकाले अपने पैसे ये कहकर दिए कि भगवान भी तभी प्रसन्न होंगे जब उनके नाम पर निकाले पैसे हम ऐसे समय मे लोगो की मदद के लिए लगाएं।  अमरजीत चौधरी व गौरव गुप्ता ने बताया कि यहां के परिवारजनों से मिलकर और उनका दु:ख देखकर लगता है कि जो सहयोग दिया वो भी कम है, शुभम गुप्ता व विशाल शर्मा की आंखों में 75 साल के बुजुर्ग से बात करते आंखे नम हो गई जब उन्होंने की इस उम्र में अब जिंदगी नए सिरे से कैसे शुरू करूँ और आसमान की तरफ शून्यता से निहारते चुप हो गए । वहीं सुनील नेगी व अनिल शर्मा से जब एक माँ ने कहा कि बच्चे आप सब सरकार से कहना हमे मकान,  जमीन दे हमने कभी किसी की नौकरी न की थी हम अपनी जमीन में टमाटर, सब्जी इतना उगाते थे कि उन्हें बेचकर अपना जीवन यापन चला रहे थे ,पर अब कहते कहते उस बूढी मां की रुलाई फुट गई , पीजीआई लँगर कमेटी ने सबको हौसला दिया। अब पीजीआई कमेटी सदस्य सब निजी संस्थाओं व उधोगपतियों व प्रशासन से मांग करते है इन परिवारों का जीवन फिर से पटरी पर लाने के लिए संयुक्त योजना बनाएं ताकि इनके जख्म जल्द से जल्द भरे जाएं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...