ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने थाना मैहतपुर के अंतर्गत पर्ची दड्डा सट्टा व 16120 रूपए सहित दो लोगों को पकड़ा है।पहले मामले में एसआईयू ऊना के मुलाजिम ने मैहतपुर में टोल वैरियर के पास दविन्द्र कुमार पुत्र दवारिका दास निवासी बहडाला के कब्जे से पर्ची दड्डा सट्टा व 10,000/- रुपये बरामद किए गए। वहीं दूसरे मामले में एसआईयू ऊना के मुलाजिमों ने मैहतपुर में ट्रक युनियन के पास केशव कुमार पुत्र तेलु राम निवासी बंदलैहरी, तहसील नंगल, जिला रोपड़ पंजाब के कब्जा से पर्ची दड्डा सट्टा पर्ची व 6120/- रुपये बरामद किए गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपितों के विरूद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
