Breaking Newsराघव चड्ढा पर मंडराया FIR का खतरा,लगे फर्जीवाड़े के आरोप

राघव चड्ढा पर मंडराया FIR का खतरा,लगे फर्जीवाड़े के आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के पर अब विशेषाधिकार हनन के अलावा एफ़आईआर का भी ख़तरा मंडरा रहा है। सूत्रों के मुताबिक़ राघव चड्ढा की ओर से दिल्ली के अफ़सरों की ट्रांसफर पोस्टिंग का बिल सिलेक्ट कमिटी को भेजने के प्रस्ताव पर अन्य सांसदों के नाम शामिल किए गए थे। दरअसल, राज्यसभा की कार्रवाई के दौरान जब दिल्ली के अफ़सरों की ट्रांसफर पोस्टिंग का बिल पास किया जा रहा था, उसी दौरान राघव चड्ढा की ओर से इस बिल को सिलेक्ट कमिटी में भेजने का प्रस्ताव दिया गया। अब इस मामले में फर्जीवाड़ा का एंगल सामने आया है, अगर ये फर्जीवाड़ा राज्यसभा चेयर की जांच में सही पाया गया तो राघव चड्ढा के ख़िलाफ़ एफ़आईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।

अगर उनके हस्ताक्षर फ़र्ज़ी पाए गए तो ऐसी सूरत में सभी सांसदों सुधांशु त्रिवेदी, नरहरि अमीन, सस्मित पात्रा, पी कॉन्यक और थम्बी दुराई की ओर से सभापति को राघव चड्ढा के ख़िलाफ़ फर्जीवाड़ा के मामले में एफ़आईआर दर्ज कराने की शिकायत दी जाएगी। फ़िलहाल इस मामले में राज्यसभा सचिवालय ने जांच के आदेश दे दिए हैं। ब्रावो और चड्ढा ने यह प्रस्ताव सलेक्ट कमेटी में भेजने के लिए प्रस्ताव की कॉपी राज्यसभा सचिवालय को सौंपी थी। उसकी जांच के बाद ये पता लगाया जाएगा कि इस प्रस्ताव पर सांसदों के हस्ताक्षर हैं या नहीं है। अगर हस्ताक्षर फ़र्ज़ी पाए गए तब फिर इन तमाम सांसदों सुधांशु त्रिवेदी, नरहरि अमीन,  सस्मित पात्रा, पी कॉन्येक और थम्बी दुराई की ओर से विशेषाधिकार हनन के अलावा एफआइआर दर्ज करने की इजाज़त मांगी जाएगी।

अगर चेयर की तरफ़ से इन सांसदों को राघव चड्ढा के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज करने की इजाज़त मिल गई तो फिर ये सांसद संसद मार्ग थाने में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के ख़िलाफ़ फर्जीवाड़ा करके प्रस्ताव पेश करने की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऐसी सूरत में राघव चड्ढा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान न केवल उनके सिर पर विशेषाधिकार हनन की तलवार लटक रही है बल्कि उनके ऊपर एफ़आईआर भी दर्ज की जा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो विशेषाधिकार हनन के मामला साबित होने पर उनकी सदस्यता तो जाएगी ही पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद अगर सही पाया गया तो कोर्ट से उन्हें सजा भी दी जा सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...