Baddiपंजाबः 5 रुपए को लेकर दुकान मालिक और वर्कर पर तेजधार हथियारों...

पंजाबः 5 रुपए को लेकर दुकान मालिक और वर्कर पर तेजधार हथियारों से हमला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के ताजपुर रोड पर स्थित गांव ताजपुर बेट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात मार्केट में कुछ लोगों ने एक किराने की दुकान मालिक और उसके वर्कर पर सिर्फ 5 रुपए अधिक मांगने को लेकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए गांव ताजपुर में ही किराए के मकान में रहने वाले राजेश कुमार (44) पुत्र अशरफी भगत ने बताया कि करीब 15 दिन पहले दुकान से सामान लेने वाली बिंदु नामक महिला के कहने पर उक्त व्यक्ति उधार सामान लेकर गया था। जिसकी कुल रकम 335 रुपए बनती थी। घटना वाले दिन उक्त व्यक्ति जिसने कथित रुप से नशा किया हुआ था, वह सामान के पैसे देने आया और 335 की जगह 330 रुपए देने लगा। इस कारण दुकानदार राजेश कुमार ने पूरे 335 रुपए की मांग की और कहा कि उधार के समय 335 देने की बात की गई थी और अब वह 5 रुपए कम नहीं लेगा। जिसके बाद उक्त व्यक्ति धमकी देते हुए वहां से चला गया। इस दौरान देर रात साढ़े 8 बजे के अपने आधा दर्जन अन्य साथियों के साथ वापिस आया। इस दौरान हमलावारों के हाथों में तलवारें, साइकिल की चेन और ईंटें थीं।


 जिन्होंने दुकानदार और उसके वर्कर पर हमला कर दिया। इस हमले के कारण राजेश कुमार के सिर और बाजू पर गंभीर चोटें लगने के साथ ही उसके बाएं हाथ की एक उंगली की हड्डी भी टूट गई। दुकान पर काम करने वाले विशान कुमार पुत्र उमा शंकर के चेहरे के दाहिनी ओर काफी बड़ा कट लग गया। उक्त हमलावर ईंटें-पत्थर मारते हुए वहां से फरार हो गए। महज 5 रुपए के कारण दुकानदार और उसके साथी पर हमला करने वाले हमलावर पूरी तरह से बेखौफ थे। जिनके हाथों में तेजधार हथियार थे। इस हमले के दौरान हमलावरों एक तलवार वह किराने की दुकान के अंदर ही छोड़कर भाग गए।हमलावरों द्वारा अंजाम दी गई यह पूरी घटना मार्केट में लगे करीब एक दर्जन से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। जिसके बाद शोर सुनकर आसपास के दुकानदार बाहर आए और उन्होंने देखा कि राजेश कुमार और उसका वर्कर विशाल लहू-लुहान हालत हुए पड़े थे।  मारपीट का शिकार हुए राजेश कुमार और विशाल कुमार के प्रारंभिक इलाज के बाद आज सुबह जमालपुर से थानेदार जतिंदर कुमार मौके में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित दुकानदार का बयान के बाद पुलिस ने हमलावरों की तलवार कब्जे में ले ली है और मामले की जांच में जुट गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Kangana ने Hrithik Roshan पर साधा निशाना, कहा- अपने पार्टनर को शर्मिंदा करना बंद करें

नई दिल्ली: सांसद कंगना रणौत तथा अभिनेता ऋतिक रोशन...

Punjab News: NRI के बंद घर को बनाया निशाना, 12 तोले सोना और विदेशी करंसी लेकर चोर फरार

गुरदासपुरः जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां कस्बे में चोरी की...

Meharchand Polytechnic College के Principal Dr. Jagroop Singh समेत सभी विभागाध्यक्षों ने जारी किया नया Prospectus

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जांलधर की ओर...

साली से दुष्कर्म की कोशिश, गोली मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

भीलवाड़ाः साली से दुष्कर्म की कोशिश नाकाम रहने पर...

असम में आई बाढ़ पीड़ित की मदद के लिए Randeep Hooda ने बढ़ाया हाथ, चलाया राहत अभियान, देखें वीडियो

मनोरंजन: असम बाढ़ में इस साल मृतकों की संख्या अब 82 तक पहुंच चुकी है। हजारों लोग अभी भी...

Kangana ने Hrithik Roshan पर साधा निशाना, कहा- अपने पार्टनर को शर्मिंदा करना बंद करें

नई दिल्ली: सांसद कंगना रणौत तथा अभिनेता ऋतिक रोशन के बीच वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में...

Punjab News: NRI के बंद घर को बनाया निशाना, 12 तोले सोना और विदेशी करंसी लेकर चोर फरार

गुरदासपुरः जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां कस्बे में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इससे पहले...

Meharchand Polytechnic College के Principal Dr. Jagroop Singh समेत सभी विभागाध्यक्षों ने जारी किया नया Prospectus

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जांलधर की ओर से नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के मौके पर कॉलेज...