Breaking Newsबच्चों को ले जा रही स्कूल बस पलटने से कंडक्टर और टीचर...

बच्चों को ले जा रही स्कूल बस पलटने से कंडक्टर और टीचर की मौत, 37 बच्चे घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जोधपुरः जैसलमेर के पोकरण कस्बे में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस पलट गई। हादसे में बस के कंडक्टर विक्रम सिंह और एक टीचर की मौत हो गई। वहीं 37 बच्चे घायल हो गए। 12 को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार पोकरण के भेसड़ा गांव में ज्ञानदीप प्राथमिक स्कूल के नाम से एक स्कूल है। स्कूल बस सुबह करीब 8 बजे बच्चों को उनके घर से स्कूल लेकर आ रही थी। स्कूल से करीब दो किमी. पहले बस सड़क से उतर गई। सड़क किनारे गीली मिट्टी होने से बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बस को सीधा कर घायल बच्चों को हाॅस्पिटल पहुंचाया। हादसे में 37 बच्चे घायल हो गए। जिसमें से 12 बच्चों को जोधपुर रैफर किया गया।

हादसे में ड्राइवर जीवराज सिंह, चंचल (6), मनीषा (4), जीवराज (10), पूनम (8), देवीसिंह (8), मांगू सिंह (6), मोती सिंह (8), स्वरूप कंवर (10), धन सिंह (11), दिलीप सिंह (11), जितु कंवर (6), आवड़ सिंह (7), खेत सिंह (9), सोना (9), प्रेम सिंह (6), जसु कंवर (8), जितेंद्र सिंह (6), गुलाब सिंह (10), रावल सिंह (5), वसुंधरा (10), लीला (7), विरेंद्र सिंह (7), जितु सिंह (7), किरण कंवर (8), भोम सिंह (9) घायल हुए है। जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चों को जोधपुर के एमडीएम हाॅस्पिटल में रेफर किया गया। हादसे में गंभीर घायल बच्चों में पृथ्वी सिंह (4),विमला(10),अंजू कवंर (4), जस्सू पुत्र बाबू सिंह (10), वर्षा कंवर (12), जमना कंवर (11), आमु सिंह (11), जस्स कंवर (11), हंसू कंवर (4), लक्ष्यराज (4), हैप्पी (12) है।

हादसे की सूचना मिलने पर जोधपुर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता जोधपुर के एमडीएम अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कुल 12 घायल बच्चों को जोधपुर रैफर किया गया है। जिसमें एक शिक्षक भी शामिल है जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बता दें कि इस हादसे से पहले शेरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत जैसलमेर हाइवे पर 54 मील के पास एक अनियंत्रित बस ट्रैक्टर- ट्रॉली से टकराकर हादसे का शिकार हो गई थी। बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए थे। उनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहां पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से बस के कांच फोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह के मुताबिक घायल यात्रियों को बालेसर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से 8-10 यात्रियों को उपचार के बाद घर भेज दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...