.
Baddiपंजाबः अस्पताल में पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी का हाल जानने पहुंचे...

पंजाबः अस्पताल में पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी का हाल जानने पहुंचे सासंद गुरजीत औजला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः विजिलेंस ब्यूरो ने रविवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सोमवार की दोपहर पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अदालत में पेश करने के बाद कुछ ही देर में सोनी की हालत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवा दिया। वहीं आज ओपी सोनी का हाल जानने के लिए कांग्रेस सासंद गुरजीत सिंह औजला अस्पताल पहुंचे। जहां ओपी को कस्टडी में लिए जाने के लिए सासंद गुरजीत औजला को उनसे मिलने की अनुमति नहीं मिली। इस दौरान सासंद औजला ने ओपी सोनी के परिवार से मुलाकात की। जहां उन्होंने विजिलेंस का डटकर सामने करने की बात कही। सासंद औजला ने कहा कि सरकार बदलाखौरी की राजनीति के तहत कांग्रेस नेताओं पर झूठे केस दर्ज करके उन्हें फंसा रही है। 

बता देंकि विजिलेंस ब्यूरो ने आठ महीने की जांच के बाद रविवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज करने के बाद उन्हें देर रात को गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि साल 2016 से 2022 तक उनकी आय 4.52 करोड़ रुपये थी जबकि उन्होंने इस दौरान 12.48 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। विजिलेंस के एसएसपी वरिंदर सिंह ने बताया था कि पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी को अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने सोनी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। एसएसपी सिंह ने बताया कि अदालत से बाहर लाने के कुछ समय बाद ही ओपी सोनी के दिल में तकलीफ हुई। उन्हें तुरंत ही मजीठा-वेरका बाईपास स्थित फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में जांच लगातार जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ें, स्वच्छ वातावरण बनाना हम सभी की जिम्मेदारी:दविंदर भुट्टो

ऊना,सुशील पंडित: स्वच्छ भारत अभियान और हरित वातावरण के निर्माण...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप से एक हैरान कर देने...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर में सोमवार को दून विधायक राम कुमार चौधरी ने 83...

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में सहयोग करें नागरिक, सटीक आंकड़े बनेंगे विकास योजनाओं का आधार : उपायुक्त

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के नागरिकों से भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का लगाया आरोप चंडीगढ़ः सेक्टर-26 स्थित हार्ड रॉक कैफे के बाहर एक...