Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiपुलिस चौंकी के पास चावल के गोदाम से 30 लुटेरों ने बंदूक...

पुलिस चौंकी के पास चावल के गोदाम से 30 लुटेरों ने बंदूक के बल पर लूटी बोरियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जंडियाला गुरुः शहर में लुटेरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। वहीं पुलिस चौंकी बंडाला के नजदीक देर रात गांव सफीपुर में एमसीएमएल के निजी गोदामों से गार्ड व चौकीदार को बंधक बनाकर करीब 1250 बोरिया चावल की लूट ली। जिसकी कीमत 70 लाख रुपए बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक 30 से 40 चोर ट्रक से चावल की बोरियां चोरी कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि अमृतसर के शैलर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है।

इस दौरान चोरो वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने साथ ले गए और सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ गए। घटना संबंधी शिकायत पुलिस चौंकी बंडाला में दर्ज करवा दी गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ मुखतर सिंह ने बताया कि इस संबंधी पुलिस की टीमों द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है। वहीं आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -