Himachal Govt
Breaking Newsइस इलाके में Helicopter Crash होने से 3 लोगों की मौत, देखें...

इस इलाके में Helicopter Crash होने से 3 लोगों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे से हैलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह 7 बजे के आसपास पुणे के बावधन ब्रूदक गांव में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। जिसमे अभी तक 3 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला कि हैलीकॉप्टर प्राइवेट था या सरकारी था। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह 7 बजे के आसपास बावधन इलाके के केके राव पहाड़ी इलाके में हुआ है। जहां हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई। हेलिकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के पास से उड़ान भरी थी। इस हादसे में 2 पायलट और 1 इंजीनियर समेत 3 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं इस हादसे की मुख्य वजह कोहरा बताया जा रहा है। हालांकि मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। इस जांच के बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी। बता दें, इससे पहले 24 अगस्त को भी पुणे के पौड इलाके में एक निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था। तब यह हेलिकॉप्टर मुंबई के जुहू से हैदराबाद जा रहा था। इसमें पायलट के साथ अन्य 3 यात्री भी सवार थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

वन कर्मचारियों का राज्य सरकार के कल्याण एजेंडे में महत्वपूर्ण स्थान : मंत्री लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...

मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

साहिबजादा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि...

पंजाब नशे के खिलाफ लड़ाई में 90 प्रतिशत सफल रहा-मंत्री हरदीप सिंह, देखें वीडियो

कैबिनेट मंत्री ने पुलिस प्रशासन के साथ की समीक्षा...

वन कर्मचारियों का राज्य सरकार के कल्याण एजेंडे में महत्वपूर्ण स्थान : मंत्री लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए...

मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

साहिबजादा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि उनकी सरकार के शिक्षा सुधारों ने पंजाब के सरकारी स्कूलों...

पंजाब नशे के खिलाफ लड़ाई में 90 प्रतिशत सफल रहा-मंत्री हरदीप सिंह, देखें वीडियो

कैबिनेट मंत्री ने पुलिस प्रशासन के साथ की समीक्षा बैठक मोगाः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे...

पंजाब का गौरव: आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट्स के चार कैडेट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

चंडीगढ़: पंजाब की शानदार सैन्य विरासत में एक और गौरवपूर्ण सफलता का समावेश करते हुए आज चार कैडेटों ने...