Girl in a jacket
HomePunjabMogaविदेश में 26 वर्षीय पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या

विदेश में 26 वर्षीय पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः जिले के बाघापुराना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव रोडे के रहने वाले 26 वर्षीय युवक की फिलीपींस की राजधानी मनीला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जसप्रीत सिंह 5 साल पहले रोजी-रोटी कमाने मनीला गया था। सुबह जब वह बाइक से अपने काम पर जा रहा था तो रास्ते में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जसप्रीत सिंह के दो भाई और एक बहन हैं। वह सभी गांव रोडे में अपने ननिहाल में रहते हैं। जसप्रीत सिंह के पिता की मृत्यु हो चुकी है। परिवार का कहना है कि दिसंबर में जसप्रीत को घर आना था।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -