Himachal Govt

Himachal Govt
Haryanaट्रक और कार की टक्कर में 2 युवकों की मौत, 2 घायल

ट्रक और कार की टक्कर में 2 युवकों की मौत, 2 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कैथलः कस्बा ढांड क्षेत्र में नेशनल हाईवे 152 डी पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि गाड़ी सवार दो अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा मध्य रात्रि को ढांड क्षेत्र में हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने जैसे ही हादसे को देखा, तो पुलिस की टीम को तुरंत इसकी सूचना दी। सूचना पाकर ढांड थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों व घायलों को कैथल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

वहां पर जांच के बाद 2 युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो युवकों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। गाड़ी में सवार सभी यात्रियों की आयु 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस की टीम उनकी पहचान का प्रयास कर रही है। ढांड थाना एसएचओ शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे 152 डी पर हादसा हो गया है। उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पर एक गाड़ी ट्रक के साथ टकराई हुई थी। गाड़ी पर राजस्थान नंबर की प्लेट लगी हुई थी।

पुलिस ने घायलों व मृतकों को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल में पहुंचाया, उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होते ही घायलों या उनके परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे और आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं गाड़ी में शराब की बोतलें भी मिली, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवकों ने शराब पी रखी थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। पुलिस की ओर से घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab बंद का कौमी इंसाफ मोर्चे ने किया ऐलान

चंडीगढ़ः क़ौमी इंसाफ़ मोर्चा ने पंजाब के लोगों से...

बड़ा हादसाः नदी में स्कॉर्पियो गिरने से 5 की मौत, देखें वीडियो

किश्तवाड़ः जिले के दच्छन इलाके में महिंद्रा स्कॉर्पियो सड़क...

Punjab News: श्मशान घाट के पास नग्न अवस्था में घूमती दिखी महिला, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के निकट गांव नरुड़ में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब कुछ लोगों ने रात...

Jalandhar News: यूथ प्रधान रूबल संधू ने युवाओं के साथ निकाला फ्लैग मार्च, विपक्ष पर साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आप पार्टी के यूथ विंग टीम की ओर से नगर निगम दफ्तर से भगवान वाल्मीकि चौक तक...

Punjab बंद का कौमी इंसाफ मोर्चे ने किया ऐलान

चंडीगढ़ः क़ौमी इंसाफ़ मोर्चा ने पंजाब के लोगों से 21 अगस्त को 'पंजाब बंद' ऐलान किया गया। इस संबंध...

बड़ा हादसाः नदी में स्कॉर्पियो गिरने से 5 की मौत, देखें वीडियो

किश्तवाड़ः जिले के दच्छन इलाके में महिंद्रा स्कॉर्पियो सड़क से फिसलकर चिनाब नदी में जा गिर गई। अनियंत्रित होने...