Girl in a jacket
HomeNationalलू लगने से 16 लोगों की मौत, मृतकों के परिवार को 4-4...

लू लगने से 16 लोगों की मौत, मृतकों के परिवार को 4-4 लाख अनुग्रह राशि देने का ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तेलंगानाः दक्षिण भारत का प्रवेश द्वारा माने जाने वाले तेलंगाना में भीषण गर्मी का कहर जारी है। जहां बढ़ते तापमान और शुष्क हवाओं के कारण कई जिलों में संकट की स्थिति पैदा हो गई है। तेलगाना में लू लगने से कुल 16 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले की जानकारी देते हुए राजस्व मंत्री पी. श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि राज्य में लू की चपेट में आने के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है। मंत्री रेड्डी ने शनिवार को सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक आपातकालीन समीक्षा बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य के 7 जिलों में 16 लोगों की मौत हुई है।

ऐसे में सरकार ने राज्यव्यापी अलर्ट जारी किया है और मृतकों के परिवारों के लिए 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। यह घोषणा तेलंगाना के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने राज्य भर में बढ़ते तापमान के मद्देनजर बुलाई गई आपातकालीन समीक्षा बैठक के दौरान की। मंत्री ने जिलाधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जयशंकर भूपलपल्ली जिले में 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि वारंगल, करीमनगर और निजामाबाद में 3-3 और जोगुलम्बा गडवाल, रंगा रेड्डी और सूर्यापेट जिलों में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है।

मौसम विभाग की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 26 मई तक भीषण गर्मी, अत्यधिक तापमान और लू जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ये स्थितियां करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, खम्मम, नालगोंडा, सूर्यापेट, महबूबनगर, हैदराबाद और रंगारेड्डी जिलों में रहेंगी। मंत्री ने इन जिलों के कलेक्टरों को सतर्क रहने और विशेष एहतियाती उपाय लागू करने का निर्देश दिया। श्रीनिवास रेड्डी ने कहा, “गर्मी की तीव्रता अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच रही है। प्रबल अल नीनो प्रभाव के कारण लू की तीव्रता बढ़ गई है।” उन्होंने सरकारी तंत्र को अत्यधिक सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -